{"_id":"5b05cf5d4f1c1bdf408b7430","slug":"111527107421-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृत सीखना, बोलना अब होगा आसान : डॉ. शास्त्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृत सीखना, बोलना अब होगा आसान : डॉ. शास्त्री
Updated Thu, 24 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान की ओर से संचालित ‘संस्कृत दीपालय’ सरल संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन श्री गांधी विद्यापीठ धर्मार्थ पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि डॉ. श्रवण कुमार शास्त्री, सरल संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण केंद्र के ब्रज प्रांत के प्रमुख द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि अलीगढ़ में संस्कृत सीखने और बोलने का एक नया केंद्र खुला है। शहरवासियों को संस्कृत संभाषण सीखने का नया अवसर प्राप्त होगा। संस्कृत संभाषण द्वारा ही संस्कृत भाषा की रक्षा की जा सकती है।
मुख्य वक्ता डीएस कॉलेज के संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. डीएन त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा संस्कृत भाषा के उत्थान के लिए की गई पहल सराहनीय है। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान की ओर से संचालित ‘संस्कृत दीपालय’ के प्रमुख सुशील शर्मा ने बताया कि केंद्र पर आयु सीमा का कोई बंधन नहीं है।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि डीएस कॉलेज की शिक्षिका डॉ. पूनम जैन, विशेष आमंत्रित व प्रमुख समाजसेवी राजेंद्र पथिक, डॉ. विमलेश शर्मा, डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा ने विचार व्यक्त किए। अतिथियों का शिक्षिका दीपिका कुमारी व प्रीति सक्सेना ने स्वागत किया।
श्री गांधी विद्यापीठ धर्मार्थ पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य पूजा शर्मा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कंचनलता, प्रेम कुमारी, भावना उपाध्याय, चंद्र प्रभा, सृष्टि वार्ष्णेय, नरेश कुमार, राजेश कुमार, मिथिलेश माथुर, दीपक कुमार, अंकित भारद्वाज, दीपक भारद्वाज, रामबाबू, योगेंद्र, मनवीर, सुरजीत, ज्योति वार्ष्णेय, मुकेश कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद थे। संचालन केंद्र प्रमुख सुदीप ने किया।