फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   शहर में ग्रीन एरिया बढ़ाया जाएगा

शहर में ग्रीन एरिया बढ़ाया जाएगा

Thu, 24 May 2018 02:00 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
शहर में ग्रीन एरिया बढ़ाया जाएगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


शहर में ग्रीन एरिया बढ़ाने के लिए नगर निगम ने अभी से खाका खींचना शुरू कर दिया है। गर्मी के बाद आने वाले मानसून को ध्यान में रखते हुए उसने व्यापक पौधरोपण करने की प्लानिंग की है।

इसके अंतर्गत 15 फीट ऊंचाई तक के पौधे शहर में नगर निगम की जमीनों के सहारे लगाए जाएंगे। इससे पेड़ों के बचे रहने के लिए ट्री गार्ड की जरूरत समाप्त हो जाएगी। मानसून में इनकी सही ग्रोथ हो जाएगी, जिससे अगले सीजन तक यह पूरी तरह जड़े जमा लेंगे।
विज्ञापन


नगर निगम कार्यकारिणी के उप सभापति ठा. पुष्पेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि पिछले दिनों उनकी नवागत नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल से मुलाकात हुई थी। इसमें नगर आयुक्त ने उनसे चर्चा के दौरान कहा था कि शहरी इलाकों में कम से कम 30 फीसदी हरित क्षेत्र होना चाहिए, लेकिन अलीगढ़ में यह प्रतिशत मात्र तीन से चार प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बेहद चिंता का विषय है। इसे बढ़ाने के लिए कई तरह की पहल की जानी है। जिसकी शुरुआत इस मानसून से करने की तैयारी है। शहर में जहां पर भी ऐसी जगह हैं जहां पर पेड़ पौधे लगाए जा सकते हैं। वहां पर पेड़ लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed