फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   दुष्कर्म के आरोपी को दस साल की कैद

दुष्कर्म के आरोपी को दस साल की कैद

Fri, 27 Apr 2018 01:36 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी को दस साल की कैद
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के गांधीपार्क थाना क्षेत्र के डोरी नगर में युवती को फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में आरोपी को दस साल की सजा सुनाई गई है। यह फैसला एडीजे-फास्ट ट्रैक प्रथम अच्छेलाल सरोज के न्यायालय से सुनाया गया है।

अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता एडीजीसी प्रमोद कुमार तोमर के अनुसार वाकया 20 मार्च 2009 का है, जब नामजद रूपकिशोर उर्फ गपुआ निवासी डोरी नगर इलाके की एक युवती को अपनी बहनों व अन्य की मदद से फुसला ले गया।
विज्ञापन


घटना को उस समय अंजाम दिया गया, जब उसके परिजन कहीं गए हुए थे। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बरामदगी करते हुए बयानों के आधार पर दुष्कर्म आदि धाराओं में चार्जशीट दायर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकदमे में सत्र परीक्षण के दौरान अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए दस साल की सजा व 15 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है। जुर्माने में से आधी धनराशि पीड़ित को प्रतिकर के रूप में देने का भी आदेश किया गया है।

हत्या के आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज
सत्र न्यायाधीश के न्यायालय से हत्या आदि के मुकदमे में आरोपियों की जमानत खारिज की गई है। अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता डीजीसी डॉ.अबसार किदवई के अनुसार गौरव निवासी नगला लाले दादों पर 5 दिसंबर 2017 को पड़ोसी गांव के युवक की हत्या का आरोप है।


इस मामले में गौरव ने जमानत अर्जी दायर की, जिसे खारिज कर दिया गया। इसी तरह बलवीर सिंह व लीला धर निवासी कस्बा जलाली हरदुआगंज पर 21 अगस्त 2017 को कस्बे के ही युवक को पीटने, जिससे उसकी मौत हो जाने का आरोप लगा। इस मामले में दोनों की जमानत खारिज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed