फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   नवजात बेटे की जगह बेटी देने पर परिजनों का हंगामा

नवजात बेटे की जगह बेटी देने पर परिजनों का हंगामा

Tue, 03 Apr 2018 02:16 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
नवजात बेटे की जगह बेटी देने पर परिजनों का हंगामा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मोहनलाल गौतम राजकीय महिला चिकित्सालय में नवजात बेटे की जगह बेटी देने पर परिजनों ने चिकित्सालय में खूब हंगामा काटा। खबर पाकर मौके पर पुलिस पहुुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। देर रात तक पिछले 24 घंटे में महिला अस्पताल में पैदा हुए बच्चों के परिजनों को पुलिस ने बुलाना शुरू कर दिया है।

महानगर के जमालपुर निवासी जाकिर की पत्नी शबाना (20) को प्रसव पीड़ा होने पर 30 मार्च की रात उसे चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। 31 मार्च रात 1:55 बजे शबाना ने बेटे को जन्म दिया। प्रसव डॉ. उजमा ने कराया था।
विज्ञापन


बच्चे का वजन डेढ़ किलो था, इसलिए बच्चे के नाना ताजउद्दीन ने उसे चिकित्सालय नर्सरी में भर्ती करा दिया था। जाकिर ने बताया कि चिकित्सालय से जो जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य कागज मिले हैं, उनमें सेक्स कॉलम में पुरुष लिखा था, जबकि सोमवार को दोपहर 2:30 बजे परिजन को बेटे की जगह बेटी हवाले कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे को न देख परिजन हतप्रभ रह गए।बेटे को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि जब से बच्चा नर्सरी में भेजा गया है, तब से उसे देखने नहीं दिया गया है। परिजनों ने चिकित्सालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हंगामे की खबर पर पुलिस पहुंच गई है, जो मामले की जांच कर रही है।


देर रात बच्ची परिजनों ने वापस कर दी थी, जिसे अस्पताल में ही भरती कर लिया गया है। वहीं बन्नादेवी की रसलगंज चौकी के इंचार्ज ने जांच करते हुए पिछले 24 घंटे में पैदा हुए बच्चों का डाटा लेकर उन्हें बुलाना शुरू कर दिया है। देर रात समाचार लिखे जाने तक शबाना के परिजन अस्पताल में ही मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed