{"_id":"59fcd9004f1c1b86698b9511","slug":"111509742848-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़... टेली लॉ से न्याय आपके द्वार परिकल्पना होगी साकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़... टेली लॉ से न्याय आपके द्वार परिकल्पना होगी साकार
Updated Sat, 04 Nov 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘टेली लॉ’ से न्याय आपके द्वार परिकल्पना होगी साकार: उपाध्याय
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
टेली लॉ से न्याय आपके द्वार की परिकल्पना साकार होगी। यह उद्गार गभाना तहसील के गांव अमरौली में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित ‘टेली लॉ’ पर विधिक साक्षरता, जागरूकता एवं सहायता शिविर में प्राधिकरण सचिव अभिनितम उपाध्याय ने व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर विधिक सहायता पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा टेली लॉ प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है। इसके माध्यम से राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर वरिष्ठ एवं अनुभवी अधिवक्ताओं से निशुल्क सहायता प्राप्त की जा सकती है।
प्राधिकरण सचिव ने कहा कि इस टेली लॉ के माध्यम से न्याय आपके द्वार परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। उपाध्याय ने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि छोटे-मोटे वादों को सुलह एवं समझौते के माध्यम से सुलझाएं। न्यायालय को अंतिम विकल्प के रूप में अपनाना चाहिए। इससे धन एवं समय दोनों की बचत होगी। कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक विष्णुकांत शर्मा ने सेंटर पर उपलब्ध जनसुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
क्या है टेली लॉ के बारे में प्राधिकरण प्रवक्ता उपेंद्र मिश्रा ने बताया कि टेली लॉ प्रोजेक्ट भारत सरकार द्वारा संचालित है। शुरुआत में एक मॉडल के रूप में इसकी शुरुआत की गई है। जनपद अलीगढ़ में पांच सामुदायिक सेवा केंद्रों ग्राम उमरी, अमरौली, जमालपुर व सिवाला खुर्द पर टेली लॉ प्रोजेक्ट को चालू किया गया है।
टेली लॉ के माध्यम से विधिक सहायता प्राप्त करने वाले पीड़ित को अपने परिचय पत्र आदि के साथ कॉमन सर्विस सेंटर आना पड़ता है। सेंटर पर नियुक्त पराविधिक स्वयंसेवक पीड़ित के कागजात इंटरनेट के माध्यम से अपलोड कर मामले को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नियुक्त अधिवक्ता पैनल के पास पंजीकृत कराता है। पैनल से तिथि और समय प्राप्त कर पीड़ित को अवगत कराया जाता है।
प्राप्त तिथि पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पीड़ित और विद्वान अधिवक्ता के मध्य वार्ता कराकर विधिक सहायता प्रदान की जाती है। कार्यक्रम में चौकी प्रभारी अभिलाख सिंह, प्रधान पति प्रेमचंद्र, याकूब हुसैन, प्रतिभा राघव, उपेंद्र मिश्रा, सईदा खातून, निधि शर्मा, पूनम शर्मा, अतुल तिवारी, सुमैया खान, उमेश पाठक, वीरेंद्र गुप्ता, लक्ष्मी शाह, सोवरन सिंह आदि मौजूद थे।