फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   यूपीएसआईडीसी के आरएम को धमकाया

यूपीएसआईडीसी के आरएम को धमकाया

Sat, 05 Aug 2017 02:08 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
यूपीएसआईडीसी के आरएम को धमकाया
यूपीएसआईडीसी के आरएम को धमकाया
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।

यूपीएसआईडीसी की जमीन के हस्तांतरण की मांग को लेकर आए अतरौली से पूर्व रालोद प्रत्याशी मनोज यादव ने आरएम को धमका दिया। इस मामले में आरएम और उनके कर्मचारियों ने डीएम से शिकायत की है। डीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

क्षेत्रीय प्रबंधक टीके राय ने बताया कि तीन अगस्त की सायं तालानगरी आवासीय सेक्टर संख्या एएच-206 के आवंटी मनोज यादव उनके कार्यालय में आए। उस समय वह सरकारी काम में व्यस्त थे।
विज्ञापन


उन्होंने अपने को एडवोकेट एवं जन प्रतिनिधि बताते हुए एक अन्य आवंटी के पक्ष में हस्तांतरण पत्र चार अगस्त तक जारी करने, बात न मानने पर आरटीआई लगाकर शिकायत कर परेशान करने तथा नौकरी करना सिखाने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि वह रालोद की टिकट पर अतरौली से विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं। आरएम ने बताया कि मनोज यादव आवासीय भूखंडों की खरीद फरोख्त की दलाली का काम करते हैं।


आवंटियों से कार्यालय से कार्य कराने के नाम पर पैसा वसूलकर कार्यालय में काम का दबाव बनाते हैं। इस मामले में आरएम एवं उनके कर्मचारियों ने अपने हस्ताक्षर करके लिखित में डीएम से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed