{"_id":"6731e6be952413f33a027647","slug":"111111-lamps-will-be-lit-on-dev-diwali-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dev Deepawali: देव दीपावली महोत्सव 15 नवंबर को, होगा 111111 दीपों का दीपदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dev Deepawali: देव दीपावली महोत्सव 15 नवंबर को, होगा 111111 दीपों का दीपदान
Mon, 11 Nov 2024 04:43 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 11 Nov 2024 04:43 PM IST
सार
देव दीपावली महोत्सव में बच्चे सांस्कृतिक प्रस्तुति भी देंगे। इसके बाद सभी दीप जलाए जाएंगे और मंदिर के महाआरती घाट से बाबा महाकाल की महाआरती बनारस की तर्ज पर होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्राचीन सिद्धपीठ श्री गिलहराज हनुमान मंदिर अचलताल पर 19वां देव दीपावली महोत्सव 15 नवंबर को मनाया जाएगा। महंत योगी कौशलनाथ ने बताया कि इस बार एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह दीपों का दीपदान होगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में बाबा महाकाल की झांकी एवं जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी होंगे। बच्चे सांस्कृतिक प्रस्तुति भी देंगे। इसके बाद सभी दीप जलाए जाएंगे और मंदिर के महाआरती घाट से बाबा महाकाल की महाआरती बनारस की तर्ज पर होगी। इसमें 21 समाजसेवी संस्थाओं के लगभग 450 से अधिक कार्यकर्ता श्रमदान करेंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम वर्चुअल प्रसारण मंदिर की फेसबुक आईडी से किया जाएगा। 9 नवंबर को हुई प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से कृष्ण चंद्र शास्त्री, अमित सोनी, सुवीर रॉय, डॉ मुकेश शर्मा, कल्पना पंडित, रुचि गोटेवाल, सौरभ वार्ष्णेय, सैंकी पंडित और मीडिया प्रभारी गौरव अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन