फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   110 houses collapsed in the city and countryside due to rain

बारिश से शहर व देहात में 110 मकान ढहे

Tue, 11 Oct 2022 01:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
110 houses collapsed in the city and countryside due to rain
हरदुआगंज में बारिश से गिरा मका। संवाद - फोटो : HARDUAGANJ
जिले में लगातार हुई बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले चार दिनों में 100 मिमी बारिश हो चुकी है। घरों में पानी भर गया है। जिला प्रशासन के मुताबिक, अभी तक के सर्वे में जिले में अतिवृष्टि से पांच लोगों की मौत हो चुकी है और 110 मकान, झोपड़ी आदि आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि सभी पीड़ितों को नियमानुसार दैवी आपदा के तहत आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व अमित कुमार भट्ट ने बताया कि शहर और देहात में कच्चे-पक्के मकानों, दीवारों के गिरने का सिलसिला जारी है। कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के पोल गिर जाने से आपूर्ति ठप हो गई। देहात क्षेत्र में धान के अलावा सब्जियों को भारी नुकसान पहुंचा है। जिला प्रशासन ने भी बारिश से हुई जनहानि, पशु एवं फसल हानि का सर्वे कराया जा रहा है। आपदा पीड़ितों के लिए सभी तहसीलों में राहत शिविर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इधर, रावण टीला स्थित संजय गांधी कॉलोनी निवासी दीपक कुमार रविवार को अपने मकान में बच्चों के साथ सोए हुए थे। तभी मकान की दीवार ढह गई। गनीमत रही कि सभी परिजन बाल-बाल बच गए। मोहन नगर प्रतिभा कॉलोनी में सरिता शर्मा के मकान का फर्श बारिश का पानी घर में घुस आ जाने से धंस गया। बरौला-जाफराबाद में भी एक मकान बारिश में ढह गया। मसूदाबाद चौराहे के पास सोमवार को दुकान ध्वस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के बाद अब गुलाबी ठंड का अहसास
बारिश का सिलसिला बृहस्पतिवार से शुरू हुआ था जो सोमवार सुबह तक जारी रहा। हालांकि इसके बाद मौसम ने थोड़ी राहत दी और दिन भर आसमान खुला रहा। शाम चार बजे के बाद मौसम ने फिर से रूख बदला और ठंडी तेज हवाएं चलने लगी। इससे लोगों को गुलाबी सर्दी का अहसास होने लगा और कुछ लोगों ने अपने बक्शों में रखे गर्म कपड़ों का बाहर निकाल लिया। दुकानों पर भी गर्म कपड़ों की मांग शुरू हो गई। सर्दी का अहसास होने से देर रात तक सड़कों पर रहने वाली भीड़ कुछ कम दिखाई पड़ी।

बारिश में बह गई सड़क
कलुवा-सुमेरपुर रोड पर बारिश के चलते सड़क पानी में ही बह गई। इससे इस मार्ग से जुड़े करीब एक दर्जन गांवों का आवागमन प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों को काफी लंबा रास्ता तय करके गंतव्य को जाना पड़ रहा है। गनीमत रही कि सड़क दिन में क्षतिग्रस्त हुई। अगर रात में होती तो गंभीर हादसा हो सकता था। फिलहाल ग्रामीणों ने अवरोधक लगाकर सड़क पर आवागमन बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed