फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   1.1 million patients treated at JN Medical College in one year

Aligarh News: जेएन मेडिकल कॉलेज में एक साल में 11 लाख मरीजों का हुआ उपचार

Mon, 05 Oct 2026 02:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
1.1 million patients treated at JN Medical College in one year
एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में बीते एक साल में 11 लाख से अधिक बाह्य रोगी मरीजों का उपचार किया गया। मेडिकल कॉलेज के 64वें स्थापना दिवस पर एमबीबीएस 2022 बैच के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। वर्ष 1982 के बैच के विद्यार्थियों का पुनर्मिलन हुआ।
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अंजुम परवेज ने वर्ष 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि 11 लाख से अधिक बाह्य रोगी मरीजों का उपचार किया गया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में उच्च निगरानी इकाई, सीएसआर के सहयोग से ऑपरेशन थिएटर, डायलिसिस यूनिट और एंडोस्कोपी कक्ष जैसी सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। मेडिकल कॉलेज में 1269 बेड हैं।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. नईमा खातून ने कहा कि जेएन मेडिकल कॉलेज की पहचान उसके शिक्षकों, विद्यार्थियों, स्वास्थ्यकर्मियों और पूर्व छात्रों की मेहनत से बनी है। इस अवस पर सहकुलपति प्रो. मोहम्मद मोहसिन खान, डीन प्रो. मोहम्मद खालिद आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. बुशरा सिद्दीकी और डॉ. जमील अहमद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




चार दशक बाद मिले 1982 बैच के छात्र
1982 बैच के पूर्व छात्रों का पुनर्मिलन विशेष आकर्षण रहा। चार दशक से अधिक समय बाद कॉलेज पहुंचे पूर्व छात्रों ने पुराने साथियों से मुलाकात की और अपने छात्र जीवन की यादें साझा कीं। पिछले एक वर्ष में सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को चिकित्सा शिक्षा, मरीजों की देखभाल, मार्गदर्शन और कॉलेज के विकास में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed