फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   11 forfeited bail six got less votes than NOTA

Aligarh News: निकाय चुनाव में 11 की हुई जमानत जब्त, छह को नोटा से भी कम वोट

Sun, 14 May 2023 01:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 14 May 2023 01:15 AM IST
सार

छह प्रत्याशी तो ऐसे रहे जो नोटा से ही हार गए। इस बार 45.59 फीसद मतदाताओं ने अपने वोट डाले थे। इसमें निर्दलीय दिलीप कुमार शर्मा 1075, एमएल पापा 989, कुंवरपाल सिंह 996, एलबी दयाशंकर 1641, दीपक कुमार कश्यप 414, राजेश कुमार शर्मा 482 ही वोट पा सके। इनसे अधिक तो 1673 लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन
11 forfeited bail six got less votes than NOTA
नोटा का बटन। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मेयर पद उतरे प्रत्याशियों को लेकर मतदाताओं में इस बार काफी नाराजगी देखने को मिली। इसको लेकर उन्होंने ईवीएम से नोटा के अधिकार का भरपूर प्रयोग किया। इस दौरान चुनाव मैदान में उतरे 13 में से 11 प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त हो गई। सिर्फ दो प्रत्याशी, भाजपा के प्रशांत सिंघल एवं सपा के जमीरउल्ला खां ही चुनाव आयोग के तय मतों को पाकर अपनी जमानत राशि को बचा पाने में सफल रहे।

विज्ञापन


छह प्रत्याशी तो ऐसे रहे जो नोटा से ही हार गए। इस बार 45.59 फीसद मतदाताओं ने अपने वोट डाले थे। इसमें निर्दलीय दिलीप कुमार शर्मा 1075, एमएल पापा 989, कुंवरपाल सिंह 996, एलबी दयाशंकर 1641, दीपक कुमार कश्यप 414, राजेश कुमार शर्मा 482 ही वोट पा सके। इनसे अधिक तो 1673 लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन


ईवीएम के साथ पोस्टल बैलेट से भी बरसे वोट
चुनाव में उतरे प्रत्याशियों को ईवीएम के अलावा पोस्टल बैलेट से भी खूब वोट मिले हैं। इनमें करीब 256 सर्विस वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इसमें भाजपा प्रत्याशी प्रशांत सिंघल को सबसे अधिक 135 मत, सपा के जमीरउल्ला खां को 43, बसपा के सलमान शाहिद को 59 एवं कांग्रेस के सीपी गौतम को भी आठ वोट बैलेट पोस्टल के जरिए मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed