{"_id":"62d1c8b9b174521f655cf197","slug":"104-took-booster-dose-on-the-first-day-city-office-news-ali296118888","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड : पहले दिन 104 ने ली एहतियाती खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड : पहले दिन 104 ने ली एहतियाती खुराक
विज्ञापन
शिविर में महिला को बूस्टर डोज लगातीं सरिता राजपूत।
- फोटो : CITY OFFICE
कोविड रोधी टीके की एहतियाती खुराक शुक्रवार से जिले में लगनी शुरू हो गई हैं। ये डोज 18 से 59 आयु वर्ग के लोगों को लगाई जा रही है। शुक्रवार को पहले दिन दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय परिसर में कुल 104 लोगों ने एहतियाती डोज ली। लोगों में इसके प्रति खासा उत्साह दिखाई दिया और दोपहर तक लोगों की कतार लगी रही।
शासन स्तर से दो दिन पहले यह घोषणा की गई थी कि 15 जुलाई से 75 दिन तक कोविड रोधी टीके की एहतियाती डोज निशुल्क लगाई जाएगी। इसी आदेश के क्रम में शुक्रवार से यहां एहतियाती डोज लगनी शुरू हुई हैं। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी के अनुसार, पहले दिन कुल 104 लोगों ने यह डोज ली है, जिसमें कुल 58 महिलाएं व 46 पुरुष शामिल हैं। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। लोगों से अपील है कि खुद, परिवार व समाज को स्वस्थ रखने के लिए एहतियाती डोज लें।
- सरकार ने कोविड रोधी टीके की एहतियाती डोज लगानी शुरू की है। इसका सभी को लाभ लेना चाहिए। हमने आज डोज ली है। -सीमा शर्मा, देव सैनी
- खुद को अगर सुरक्षित करना है तो एहतियाती डोज जरूर लगवाएं। आज हमने डोज ली है। किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। -ऊषा सिंह, देव सैनी
- समाज ने बहुत बुरा दौर देखा है। अब खुद को सुरक्षित रखने के लिए यह डोज लेना बहुत जरूरी है। हमने आज डोज ले ली है। - प्रवेश त्यागी, क्वार्सी
- सरकार ने यह अच्छी पहल की है। हमने आज यह डोज ले ली है। सभी से अपील है कि डोज लें और खुद व परिवार को सुरक्षित करें। - पारुल, ताला नगरी