फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बसपा सुप्रीमो आज अलीगढ़ में

बसपा सुप्रीमो आज अलीगढ़ में

Mon, 15 Apr 2019 02:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो आज अलीगढ़ में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो मायावती और रालोद मुखिया चौ. अजित सिंह आज सोमवार को महेश्वर इंटर कॉलेज सासनीगेट के मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। दोनों नेता गठबंधन से बसपा प्रत्याशी अजीत बालियान के समर्थन में सभा करने आ रहे हैं। पूर्व में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भी इस सभा में शामिल होने का कार्यक्रम था लेकिन रविवार रात तक उनका कार्यक्रम नहीं आया है। रालोद मुखिया का कार्यक्रम रविवार देर रात अचानक तय हुआ है। रालोद जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने बताया कि पूर्व में चौ. अजित सिंह का कार्यक्रम नहीं आया था लेकिन रविवार रात को अचानक उनका आना तय हुआ। वह मथुरा से कार से अलीगढ़ आएंगे। यहां जनसभा में शामिल होंगे और वापस जाएंगे।



बसपा जिलाध्यक्ष तिलकराज यादव ने बताया कि बहन जी सुबह तकरीबन दस बजे बसपा प्रदेश मुख्यालय से अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी। वहां से उड़ान भर कर वह सवा ग्यारह बजे हिंडन एयरफोर्स बेस गाजियाबाद पहुंचेंगी। इसके बाद वहां से अलीगढ़ के लिए उड़ान भर तकरीबन साढ़े बारह बजे अलीगढ़ आएंगी। अलीगढ़ में उनका उड़नखटोला सीधे महेश्वर इंटर कालेज के मैदान में उतरेगा। यहां सभा खत्म होने के बाद वह लगभग पौने दो बजे अमरोहा के लिए उड़ान भरेंगी। जहां उनकी अलग अलग दो चुनावी सभाएं हैं। बहन जी सोमवार को तीन चुनावी सभाएं संबोधित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed