फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जरूरी-- तीन फोटो शहीदों का

जरूरी-- तीन फोटो शहीदों का

Sat, 16 Feb 2019 01:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
जरूरी-- तीन फोटो शहीदों का
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
विज्ञापन

पुलावामा अटैक पर पूर्व सैनिकों ने बैठक आयोजित कर शुक्रवार को भारत सरकार से आर पार की जंग का एलान करने की मांग की। मुखर स्वर में पूर्व सैनिकों ने कहा कि सौ सुनार की तो हो चुकी है, अब एक चोट लोहार की भी होनी चाहिए। कहा कि पाकिस्तान को सरकार मुंहतोड़ जवाब दे।

जिला कार्यालय पर हुई बैठक में अध्यक्षता विंग कमांडर एएन शर्मा व संचालन फ्लाइट इंजीनियर वीके गुप्ता ने किया। अतरौली के सूबेदार विजयभान ने मांग की कि पाक के विरुद्ध कठोर कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने मांग की जम्मू कश्मीर में तुरंत अप्रा. जनरल को गवर्नर बनाना चाहिए। जबकि डिफेंस मिनिस्टर के पद पर जनरल वीके सिंह को तैनात करना चाहिए।
विज्ञापन


अब तक सो सुनार की तो हो चुकी है। अब भारत सरकार को भी एक चोट लोहार की मारनी होगी। सूबेदार भृगवीर सिंह ने पाक को हर हाल में सबक सिखाने की मांग की। वीके गुप्ता ने कहा कि पाक रचित इस बर्बर घटना के विरोध में एक ऐसी सर्जिकल स्ट्राइक की जाए कि पाक भविष्य में भारतीय सीमा में आतंकवादियों को भेजने की सोचे तो थर्रा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सूबेदार राजेंद्र सिंह, वीकेडी कौशिक, वीरेंद्र सिंह, विजयभान सिंह, ओमवीर सिंह, नेकसे सिंह, महिपाल सिंह, वीरबल सिंह, कै. लोटन सिंह, कै. गजेंद्र सिंह, अशोक कुमार आदि मौजूद थे।

राजू भईया ने दी ढाई करोड़ की आर्थिक मदद
अलीगढ़। जम्मू के पुलवाया इलाके में आतंकी हमले में शहीद एवं घायल जवानों के परिवारों को आर्थिक मदद देने के लिए सांसद एटा राजवीर सिंह राजू भईया ने सांसद निधि से ढाई करोड़ रुपये दिये हैं। यही नहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर शहीद जवानों के प्रति संवेदना जताई है।

शुक्रवार को डीएम चंद्रभूषण सिंह से मुलाकात के दौरान सांसद एटा व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राजू भईया ने कहा कि वह सेना के शहीद जवानों को श्रद्घांजलि अर्पित करते हैं तथा घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।


अलीगढ़। उत्तर प्रदेश वेंटरंस इंडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राघव ने कहा है कि आतंकी संगठन अपनी हरकतों से बाज नही आ रहे है। सेना के पराक्त्रस्म पर जब सवाल उठे तो मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए। सर्जिकल स्ट्राइक का सिलसिला बंद नहीं होना चाहिए। सैनिकों की शहादत पर राजनीति नहीं हो और सभी राजनीतिक दलों को देश की सुरक्षा को अहम रखना चाहिए।

अलीगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य परवेज़ अहमद ने मेडिकल रोड पर कैंडल मार्च निकाला और कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। इस दौरान मधुकर शर्मा, इजलाल अहमद, मो.अरहम, शब्बू, अफ ाक, नदीम, अदनान, आसिफ , खालिद, समीर, बबलू, नदीम, गुलज़ार, आमिर आदि मौजूद रहे।

आज दो बजे तक बंद रहेगा सराफा बाजार
अलीगढ़। पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के सम्मान में आज दो बजे तक सराफा बाजार बंद रहेगा। अलीगढ़ सराफा कमेटी के अध्यक्ष विजय अग्रवाल सोनी ने बताया कि 12 बजे फूल चौराहे पर शोक सभा का आयोजन किया जाएगा और शाम छह बजे से फूल चौराहे से मदारगेट तक कैंडल मार्च निकाला जाएगा।


सीए सदस्यों ने दी श्रद्धांजलि
अलीगढ़। पुलवामा में आतंकवादी हमले में हुए शहीदों के लिए अलीगढ़ ब्रांच ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट के सदस्यों ने शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी। सभी शहीदों के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। शाखा चेयरमैन सीए गौरव वार्ष्णेय, पूर्व चेयरमैन सीए राजीव कुमार, सीए विजय कुमार, सीए आलोक कुमार, सीए अतुल गुप्ता, शाखा सचिव सीए प्रतीक गर्ग, वाइस चेयरमैन सीए रोहित कुमार, सीए हरबंश सहाय, सीए संजय कुमार, सीए घनश्याम दास, सीए लोकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed