{"_id":"5c46288cbdec224a3d3fd21a","slug":"101548101772-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहिष्कार के बदले नशा छोड़ने में सहायता करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहिष्कार के बदले नशा छोड़ने में सहायता करें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
जेएन मेेडिकल कॉलेज के कम्यूनिटी मेडिसन विभाग एवं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिफेंस के संयुक्त तत्वाधान में सैयदना ताहिर सैफुद्दीन स्कूल में छात्रों को नशे की दवाओं के नकारात्मक प्रभावों की जानकारी प्रदान करने के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
नोडल अधिकारी डॉ. नफीस फैजी, कम्यूनिटी मेडिसन विभाग के डॉ. यासिर अल्वी तथा नेशनल हेल्थ मिशन के डॉ. मोहम्मद नवेदउर्रहमान ने छात्रों को नशे की दवाओं से होने वाली हानि के बारे में बताया।
उन्होंने नशे की लत छुड़ाने के तरीकों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को इससे संबंधित प्रचार सामग्री भी वितरित की। इसके अतिरिक्त उन्होंने नशीले पदार्थों के क्रय विक्रय से संबंधित कानूनी प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नशे के आदी लोगों का सामाजिक बहिष्कार करने के बजाय उन्हें नशा छोड़ने में सहायता प्रदान करने का उपाय किया जाना चाहिए। एसटीएस स्कूल के प्रिंसिपल फैसल नफीस ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।