{"_id":"5c116a1cbdec2241540086b8","slug":"101544645148-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू के इंजीनियरिंग कॉलेज में पहली बार गोल्डन जुबली समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू के इंजीनियरिंग कॉलेज में पहली बार गोल्डन जुबली समारोह
Updated Thu, 13 Dec 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेडएच कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के 1968 बैच के छात्रों ने कॉलेज के सभागार में गोल्डन जुबली समारोह का आयोजन किया। यह पहला मौका है कि इंजीनियरिंग कॉलेज में गोल्डन जुबली समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में लिंक लॉक के मालिक एवं पूर्व विधायक जफर आलम, हिक्स थर्मामीटर के हरि प्रसाद गुप्ता, आक्सफोर्ड हार्डवेयर के ई. दिनेश चंद्र वार्ष्णेय, हुडंई कार एवं बजाज के डीलर शिव कुमार मित्तल तथा नेवी से सेवानिवृत्त अरविंद लोचन सहित अमेरिका, कनाडा एवं हिंदुस्तान के विभिन्न प्रदेशों से आए करीब 50 से अधिक 1968 बैच के छात्र शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व छात्रों ने अपने उस्ताद प्रो. तारिक जिलानी, एसएच मोहसिन, मो. हमीउदीन प्रो. वासे उस्मानी, प्रो. खलील अहमद खान एवं प्रो. प्रभात कुमार को सम्मानित किया। खास बात यह रही कि सभी पूर्व छात्र अपने परिजनों के साथ समारोह में शामिल हुए। कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने स्मारिका का विमोचन किया।
उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज में पहली बार गोल्डन जुबली समारोह मनाने पर खुशी व्यक्त की। कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. सूफियान बेग ने पूर्व छात्रों से कहा कि वह अपने बेटे-बेटी, नाती-पोता आदि को एएमयू में भेजें। एएमयू प्रशासन 15-20 दिन बच्चों को अपने पास रखकर उन्हें एएमयू की शानदार परंपरा एवं रवायत से अवगत कराएंगी। उल्लेखनीय है कि 1968 में एएमयू के इंजीनियरिंग कॉलेज में सिर्फ सिविल, इनेक्ट्रीकल और मेकेनिकल ब्रांच थे। वर्तमान समय में सात ब्रांच है।