{"_id":"5b3d302b4f1c1b77468b4a79","slug":"101530736683-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा घंटे तक डीआईओएस ने बांटा ज्ञान, तीसरी आंख के साथ प्रधानाचार्या रहीं अनजान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा घंटे तक डीआईओएस ने बांटा ज्ञान, तीसरी आंख के साथ प्रधानाचार्या रहीं अनजान
Updated Thu, 05 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद अधिकारी लगातार विद्यालयों का निरीक्षण कर रहे हैं। डीआईओएस ने बुधवार को कई स्कूल-कॉलेजों का निरीक्षण किया। शहर में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में उस समय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए, जब डीआईओएस इस कॉलेज में एक क्लास में छात्राओं को आधा घंटे तक पढ़ाते रहे, लेकिन विद्यालय की प्रिंसिपल से लेकर किसी कर्मचारी को इसकी भनक तक नहीं लगी। जबकि कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। उन्होेंने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए प्रधानाचार्या से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा बुधवार को दोपहर पौने 12 बजे यहां राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पहुंच गए। उस समय वहां गेट पर क र्मचारी मौजूद थे, लेकिन किसी को उनके आने की जानकारी नहीं हुई। डीआईओएस वहां कक्षा 11-ए (1) में चले गए। उस समय वहां क्लास में कोई शिक्षिका नहीं थी। वहां उन्होंने छात्राओं को आधा घंटे तक अंग्रेेजी का डायरेक्ट एंड इनडायरेक्ट ग्रामर का पाठ पढ़ाया।
कॉलेज की प्रधानाचार्या व वहां मौजूद शिक्षिकाओं, स्टॉफ को उनके आने की भनक तक नहीं लगी। कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। प्रधानाचार्य कक्ष में लगे मॉनीटर में सब कुछ प्रदर्शित भी होता है, लेकिन फिर भी छात्राओं के इस कॉलेज में डीआईओएस के आने की जानकारी नहीं हुई। डीआईओएस ने इसे बेहद गंभीर लापरवाही माना और प्रधानाचार्या से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कॉलेज में छात्राओं की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीआईओएस ने वहां शिक्षिकाओं का कार्य विभाजन, विद्यालय में सफाई आदि कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजकीय हाईस्कूल रायतपुर इगलास सहित कई अन्य विद्यालयों का निरीक्षण कर वहां भी नामांकन बढ़ाने और साफ-सफाई के निर्देश दिए।