फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   14 जून को करें महादान और बचा लें चार की जान

14 जून को करें महादान और बचा लें चार की जान

Tue, 12 Jun 2018 01:40 AM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
14 जून को करें महादान और बचा लें चार की जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर अमर उजाला द्वारा स्वास्थ्य विभाग व जिला अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर एवं रक्तदान जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

इसमें वक्तागणों द्वारा रक्तदान के विषय में व्याप्त गलत अवधारणाओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रामकिशन ने इस शिविर में अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने की अपील की है।
विज्ञापन


मलखान सिंह जिला अस्पताल की ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. एके राजवंशी कहते हैं कि 18 से 60 वर्ष का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। तीन महीने के अंतराल पर वर्ष में चार बार व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्तदान की प्रक्रिया आसान है, इसमें सिर्फ पांच मिनट लगते हैं। कार्यक्रम में रक्तदान में सक्रिय भूमिका निभाने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा।

- रक्त दान से शरीर पर कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है, बल्कि शरीर में स्वस्थ कोशिकाओं की संख्या बढ़ती है। एक यूनिट रक्त से चार हिस्से आरबीसी, प्लेट्लेट्स, प्लाज्मा, कायोप्रेसिपिटेट हो जाते हैं, जिससे चार लोगों की जान बचायी जाती है।

- डॉ. एमएल अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

यह संस्थाएं जुड़ी हैं आयोजन से, होंगी सम्मानित
बाबा दीप सिंह सेवा संस्थान, श्रीमती सुनहरा देवी ट्रस्ट, उड़ान सोसायटी, चाइल्ड लाइन संस्था, उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर संघ, राष्ट्रीय युवा संघ इगलास, ज्ञान महाविद्यालय, ड्रगस्टि एवं केमिस्ट एसोसिएशन, एचडीएफसी बैंक, बालाजी सेवा समिति छर्रा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, सावन कृपाल रुहानी मिशन, जेसीआई, हैंड फार हेल्प, संत निरंकारी मिशन, क्षत्रिय महासभा, सत्यमन मानव सेवा गभाना, सर्व शक्ति सेवा संस्थान, उम्मीद सामाजिक संस्था, स्वामी हर्षानंद, सिंधी युवा संगठन, किरन सोसायटी, रोटरी क्लब अलीगढ़ लॉक सिटी, रोटरी क्लब अलीगढ़ मानसी, रोटरी क्लब ऑफ अलीगढ़ प्राइड, शुभम हास्पिटल सारसौल, लेखपाल सिंह, नागरिक चेतना समिति, पर्यावरण सुरक्षा समिति हरीतिमा, स्वर साधना संस्था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed