फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़...गेहूं खरीद में घपलेबाजी पर जेल भेजे गए क्रय केंद्र प्रभारी

अलीगढ़...गेहूं खरीद में घपलेबाजी पर जेल भेजे गए क्रय केंद्र प्रभारी

Thu, 03 May 2018 03:16 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़...गेहूं खरीद में घपलेबाजी पर जेल भेजे गए क्रय केंद्र प्रभारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


पलसेड़ा गांव स्थित पीसीएफ के गेहूं क्रय केंद्र पर सोमवार को किसानों से प्रति बोरे 2 से 6 किलोग्राम तक अधिक गेहूं तौले जाने के मामले में पकड़े गए क्रय केंद्र प्रभारी को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया है।

सोमवार को ही एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने क्रय केंद्र प्रभारी को पकड़ लिया था। मंगलवार की देर रात जिला सहकारी अधिकारी ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन


सोमवार को क्रय केंद्र में 50 किलोग्राम के बोरे में 2 से 6 किलोग्राम तक अधिक गेहूं तौले जाने पर किसानों ने हंगामा किया था। जानकारी पर सांसद सतीश गौतम, विधायक अनूप प्रधान पहुंच गए थे। उन्होंने डीएम, एडीएम से शिकायत की थी। एसडीएम जोगिंदर सिंह ने मौके पर बोरों की तौल कराई। कुछ बोरों में कम तो कुछ में अधिक तौल पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने क्रय केंद्र प्रभारी राजवीर सिंह को पकड़ लिया था। सहकारी अधिकारी खैर रवि शंकर की ओर से घटतौली की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने क्रय केंद्र प्रभारी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed