फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   नगर पंचायत के गोदाम से कंबल चोरी में दो कर्मचारी दबोचे, छोड़े

नगर पंचायत के गोदाम से कंबल चोरी में दो कर्मचारी दबोचे, छोड़े

Sat, 09 Dec 2017 01:33 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत के गोदाम से कंबल चोरी में दो कर्मचारी दबोचे, छोड़े
नगर पंचायत के गोदाम से कंबल चोरी में दो कर्मचारी दबोचे, छोड़े
विज्ञापन


ब्यरो, अमर उजाला अलीगढ़।

हरदुआगंज।
हरदुआगंज नगर पंचायत के गोदाम से कंबल चोरी मामले में चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने दो विभागीय कर्मचारियों को दबोच लिया। बाद में ईओ के हस्तक्षेप पर उन्हें छोड़ दिया गया।

दैनिक अमर उजाला में एक साल से नगर पंचायत के गोदाम में डंप पड़े 700 कंबलों की खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। इसके बाद एडीएम प्रशासन ने ईओ को तलब कर लिया था। ईओ ने सफाई दी कि पिछले साल विधानसभा चुनाव और उसके बाद गर्मियां शुरू होने के कारण कंबलों का वितरण नहीं हो सका था। यह सुनकर एडीएम ने कंबलों की गुणवत्ता की जांच के आदेश दिए। ईओ ने नगर पंचायत के दो कर्मचारियों को कुछ कंबल निकालकर लाने का आदेश दिया। गुरुवार को कर्मचारी पहुंचे और चौकीदार को विश्वास में लिए बगैर कंबल निकाल लाए। इसकी भनक लगते ही चौकीदार रमेश चंद्र ने दोनों कर्मचारियों पर कंबल चोरी का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दे दी। उसने आरोप लगाया कि कर्मचारी कंबलों के बंडल में से 30 कंबल निकालकर ले गए। जब उसकी वृद्ध मां ने उन्हें टोका, तो धमकाया। चौकीदार ने नवनिर्वाचित चेयरमैन को भी सूचना दे दी। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों कर्मचारियों को थाने बैठा लिया। सूचना मिलने पर शाम को थाने पहुंची अधिशासी अधिकारी ने पुलिस को असलियत की जानकारी दी। तब कही जाकर पुलिस ने उन्हें छोड़ा।
विज्ञापन


मेरे आदेश पर जांच के लिए निकाले थे कंबल : ईओ
अलीगढ़। ईओ महिमा मिश्रा का कहना था कि एडीएम प्रशासन ने गुणवत्ता की जांच के लिए कंबल मंगाए थे। मेरे फोन पर दिए आदेश पर कर्मचारी गोदाम से कंबल लाए थे। दिखाने के बाद कंबलों को गोदाम में रखवा दिया गया है। दोनों कर्मचारी गोदाम से कंबल निकालने के लिए अधिकृत थे। इनमें से एक की गोदाम में दिन में ड्यूटी रहती है। एंट्री के सवाल पर उन्होंने कहा कि गोदाम से कंबल निकालने की एंट्री नहीं कराई गई। जिम्मेदार कर्मचारी बगैर एंट्री भी गोदाम से कोई आइटम निकाल सकता है, बशर्ते उच्चाधिकारी का आदेश हो। यदि कर्मचारी तय संख्या से ज्यादा कंबल निकालते, तो वितरण के समय गिनती में उसकी पोल खुल जानी थी। चौकीदार और एक कर्मचारी में आपसी अदावत है। इसी वजह से उसने बात का बतंगड़ बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed