फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   भाजपा के इशारे पर ही काटे गए काफी मतदाताओं के नाम

भाजपा के इशारे पर ही काटे गए काफी मतदाताओं के नाम

Wed, 06 Dec 2017 02:02 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के इशारे पर ही काटे गए काफी मतदाताओं के नाम
भाजपा के इशारे पर ही काटे गए काफी मतदाताओं के नाम
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

नगर निगम चुनाव परिणाम को लेकर महानगर कांग्रेस पदाधिकारियों व कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों की बैठक अयोध्या कुटी मैरिस रोड पर विवेक बंसल की अध्यक्षता में हुई। नेताओं ने कहा कि मतदाता सूचियों में नाम गायब होने पर आज भाजपा नंगा नाच कर रही है, जबकि उसके नेताओं के इशारे पर ही दलित व मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में मतदाता सूचियों नाम काटे गए हैं।

बैठक में सुशील गुप्ता, नौशाद कुरैशी, ज्ञान प्रकाश सक्सेना, महापौर प्रत्याशी मधुकर शर्मा आदि ने पार्टी की हार के कारणों पर चर्चा की। वरिष्ठ नेता शीलू चंदेल ने कहा कि सरकार जब हर चीज को आधार से जोड़ रही है तो मतदाता को आधार से जोड़ने की प्रक्रिया क्यों नही शुरू की जा रही। बंसल ने कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में कांग्रेस की उपलब्धियों व उसकी विचारधारा का प्रचार करें। यदि कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी तो आप स्वत: ही मजबूत हो जाएंगे। कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी ने जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष के विरुद्ध जो बेबुनियाद बयानबाजी की है, उसको पार्टी के प्रति अनुशासनहीनता करार देते हुए सर्वसम्मति से यह मांग की गई कि उक्त पार्टी पदाधिकारी के खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्रवाई हो।
विज्ञापन


विवेक बंसल ने अनुशासन समिति के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश सक्सेना से अनुरोध किया कि वह ऐसे लोगों के विरुद्ध अनुशासनहीनता की कार्यवाही करें। अंत में राहुल गांधी के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर हर्ष व्यक्त किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में मिठाई बांटी गई। बैठक मेें नगर निगम पार्षद नफीस शाहीन, विजय लक्ष्मी सिंह, सुनीता देवी, सुलेखा देवी, नाथूराम रसक, नफीस शेरवानी, तल्हा अबरार, शाहिद खान, नरेंद्र मिश्रा, अनिल सिंह चौहान, एसएम शेहरोज, सुनील बादशाह, ऋषि भारद्वाज, शैलेंद्र रावत, सोहेल जाहिद आदि काफी कांग्रेसजन मौैजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



अपनी नाकामी छिपाने के लिए डीएम पर निशाना साध रहे भाजपा नेता
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व शिक्षाविद् डॉ. रक्षपाल सिंह ने नगर निगम चुनाव में प्रयुक्त मतदाता सूचियों में मतदाताओं के नाम गायब होेने का आरोप लगाए जाने तथा भाजपा प्रत्याशी राजीव अग्रवाल की हार का ठीकरा डीएम अलीगढ़ के सिर फोड़े जाने को लेकर भाजपा नेताओं के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किए जाने पर भाजपा सरकार की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाना करार दिया है।


उन्होंने कहा है कि पूर्व में तो विरोधी दलों के नेता मतदाता सूचियों में गड़बड़ी होने का आरोप लगाते थे, लेकिन पहली बार सत्ताधारी पार्टी के जनपद स्तरीय नेता एवं कार्यकर्ता मतदाता सूचियों में मतदाताओं के नाम गायब होने का ही नहीं, बल्कि अपनी सरकार के विरुद्ध थाने पर धरना दे रहे हैं। डॉ. सिंह ने कहा है कि जब मतदाता सूचियों में संशोधन व प्रकाशन का काम चल रहा था तो उस समय भाजपा के कार्यकर्ता सत्ता का सुख भोगने में व्यस्त थे। अब अपनी नाकामी को छिपाने के लिए डीएम कोे बलि का बकरा बनाने के लिए हाथ-पैर मार रहे हैं। उन्होंने कहा कि सच्चाई किसी ने नहीं छिपी है। एक अच्छे भाजपा प्रत्याशी की घोषणा पर जिस तरह भाजपा के कतिपय नेताओं ने हाय-तौबा की। उसी समय भाजपा प्रत्याशी की हार की नींव पड़ गई थी। बाकी कसर भाजपा के बड़बोले नेताओं और टीवी डिबेट ने पूरी कर दी। उन्होंने भाजपा नेताओं को सलाह दी है कि वह अपनी सरकार को कठघरे में खड़ा करने की बजाए शहर के विकास के लिए विजयी मेयर और पार्षदों का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed