{"_id":"59e65ea44f1c1bc8678b66cd","slug":"101508269732-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम को इस दीपावली पर मिठाई के लाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम को इस दीपावली पर मिठाई के लाले
Updated Wed, 18 Oct 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम को इस दीपावली पर मिठाई के लाले
ब्यूरो,अमर उजाला,अलीगढ़।
नगर निगम को इस दीपावली पर मिठाइयों के लाले पड़ गए हैं। जिन बडे़ मिठाई वालों से नगर निगम को मिठाई आती थी उन्होंने लाखों के पिछले बकाए के चलते इस बार मिठाई देने से मना कर दिया है। मिठाई वालों ने नगर निगम के इस मद में डील कर रहे कर अधीक्षक सभापति यादव से स्पष्ट कह दिया है कि पुराना चुकाओ और नया माल पाओ। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष शहजाद खान ने राज्यपाल को पत्र लिखा है।
नगर निगम प्रत्येक दीपावली पर प्रशासनिक अधिकारियों, शहर के गणमान्य लोगों, जनप्रतिनिधियों और अन्य प्रतिष्ठित लोगों के यहां पर मिठाई पहुंचाता है। साथ ही नगर निगम के कर्मचारियों और स्टाफ को भी मिठाई दी जाती है।
पिछली दीपावली का ही बकाया मिठाई विक्रेताओं पर नहीं पहुंचा है। यह रकम लाखों रुपये की है। पत्र में सवाल उठाया है कि अगर नगर निगम ने भुगतान का पैसा जारी कर दिया तो एक वर्ष तक इस पैसे का उपयोग किसने किया।
विज्ञापन
उन्होंने मिठाई खरीद की जिम्मेदारी संभाल रहे कर अधीक्षक सभापति यादव के संबंध में कहा कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ आए थे। उनके कार्यक्रम में 25 हजार रुपये का पानी खर्च हुआ, लेकिन इनके स्तर से 80 हजार रुपये का बिल काटा गया। इस मामले की भी जांच होनी चाहिए।
- मेरे स्तर से कोई भी गलत भुगतान नहीं हुआ है। रही बात मिठाई की तो मिठाई वालों का बकाया है। किसी भी फंड में पैसा नहीं था इसलिए भुगतान नहीं हुआ। मैं कोशिश कर रहा हूं कि जल्द से जल्द भुगतान हो जाए।
- सभापति यादव, कर अधीक्षक, नगर निगम