फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सरकारी योजनाओं के नाम हो शहीदों के नाम पर

सरकारी योजनाओं के नाम हो शहीदों के नाम पर

Mon, 11 Sep 2017 01:48 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
सरकारी योजनाओं के नाम हो शहीदों के नाम पर
सरकारी योजनाओं के नाम हो शहीदों के नाम पर
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला,अलीगढ़।

रालोद ( सैनिक प्रकोष्ठ) के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल (रिटायर्ड) बह्मपाल तोमर ने कहा है कि योगी व मोदी सरकार पूरी तरह से फेल हैं। किसान और नौजवान परेशान हैं। किसान आत्महत्या कर रहा है। आलू किसान बर्बाद हो गया है।

आम आदमी खुद को ठगा महसूस कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि रालोद पूर्व सैनिकों व पुलिसकर्मियों को संगठन से जोड़ेगा और उनकी समस्याओं को जोर-शोर से उठाएगा। वह वरुणालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। इस दौरान स्थानीय नेताओं ने उन्हें संगठन की गतिविधियों से भी अवगत कराया और जिलाध्यक्ष की नियुक्ति कराने मांग की।
विज्ञापन



प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की योजनाओं के नाम शहीदों के नाम पर होने चाहिए। मोदी सरकार ने वन रैंक-वन पेंशन आज तक लागू नहीं की है। सरकार शहीद सैनिकों व पुलिसकर्मियों की विधवाओं को रोजगार दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी ले। पूरे देश में शहीदों के लिए एक मुआवजा राशि तय की जाए। प्रत्येक जिले में पुलिस स्कूल व सैनिक स्कूल की स्थापना की जाए। अलीगढ़ में जिलाध्यक्ष को लेकर उन्होंने कहा कि हाईकमान इस पर मंथन कर रहा है और जल्द ही अलीगढ़ में रालोद का जिलाध्यक्ष नियुक्त होगा।


इस मौके पर उनका जोशीला स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में छात्र नेता जियाउर्रहमान, कुलदीप चौधरी, रामबहादुर सिंह, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद, पूर्व प्रत्याशी ओमपाल सूर्यवंशी, नीरज शर्मा, मनु चौधरी, डॉ. इरफान खान, हरचरण सिंह, अब्दुल्ला शेरवानी, देवजीत सिंह, शिवकुमार सिंह, प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed