{"_id":"597e31884f1c1b07348b4952","slug":"101501442440-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरा पति खून बेचकर करता है नशा, इसे जेल भेज दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा पति खून बेचकर करता है नशा, इसे जेल भेज दो
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरा पति खून बेचकर करता है नशा, इसे जेल भेज दो
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
पति की नशे की लत से परेशान एक महिला का दर्द जिला अस्पताल में छलक आया। वह जोर-जोर से चीखने लगी साहब मेरा पति नशा करने के लिए खून बेचता है। अब तो वह घर का सामान तक बेच देता है। इसे किसी भी तरह जेल में डाल दो। जिला अस्पताल में तीमारदारों समेत अन्य लोगों ने सुनी तो सभी हक्के-बक्के रह गए।
डोरीनगर निवासी शारदा देवी का आरोप है कि उसका पति नशेड़ी है और अपने नशे की लत पूरी करने के लिए वह अपना खून बेचता है। रविवार को वह उसके पीछे-पीछे जिला अस्पताल पहुंच गई। यहां उसने देखा कि वह किसी से खून का सौदा कर रहा था।
इतना देखते ही वह पास ही खड़े पुलिसकर्मी के पास गई और उसे अपने साथ ले आई। यहां उसने खुलेआम कहा कि उसका पति वीकेश नशेड़ी है और अपनी लत को पूरा करने के लिए ब्लड बेचता है। इतना ही नहीं अब तो घर से सामान लाकर बेच देता है। वह किसी तरह मजदूरी करके घर चलाती है। ऐसे व्यक्ति को तो जेल भेज देना चाहिए। चूंकि मामला नशेड़ी युवक का था तो पुलिसकर्मी भी वहां से चुपचाप चले गए।