फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   युवती को बेचकर शादी करने वाला दलाल दबोचा

युवती को बेचकर शादी करने वाला दलाल दबोचा

Thu, 27 Jul 2017 01:54 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
युवती को बेचकर शादी करने वाला दलाल दबोचा
युवती को बेचकर शादी कराने वाला दलाल दबोचा
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अतरौली।

कोतवाली के एक गांव से बहला फुसलाकर भगाई गई युवती को दलाल ने 35 हजार रुपये में एक व्यक्ति को बेच दिया। युवती की खैर के एक मंदिर में बेहोशी की दवा खिलाकर जबरन शादी करा दी गई।

बुधवार को कोतवाली पुलिस ने दलाल को धर दबोचा। उसे जेल भेज दिया गया। जबकि उसके तीन साथी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र के गांव चिनकौरा निवासी विनोद कुमार पुत्र शंकर लाल कुछ दिन पहले कोतवाली के एक गांव से युवती को बहला फुसलाकर ले गया था।
विज्ञापन


पहले तो वह युवती को प्रेम संबंधों का झांसा देता रहा। बाद में युवती को 35 हजार रुपये में जिला मथुरा के गांव पानीगांव निवासी लाल सिंह को बेच दिया।

युवती पर लाल सिंह के साथ शादी का दबाव बनाने लगा। युवती ने विरोध किया तो उसे बेहोशी की दवा दे दी गई और जबरन उसकी शादी खैर के एक मंदिर में लाल सिंह के साथ करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस काम में प्रेमपाल निवासी सुरीर थाना मथुरा, प्रदीप निवासी बामनी थाना खैर का सहयोग रहा। युवती के परिजनों द्वारा थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस युवती का सुराग लगाने में जुटी रही।

कुछ दिन पहले युवती को बरामद कर लिया गया। कोर्ट में हुए युवती के बयानों के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में सरगर्मी से जुटी थी।


बुधवार को बड़ी सफलता पुलिस के हाथ लगी और विनोद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जिरौली धूमसिंह चौकी इंचार्ज रामकेश राजपूत ने बताया कि विनोद को जेल भेज दिया गया है। शेष तीनों आरोपियों की तलाश में दबिशें जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed