{"_id":"59613dc64f1c1b57738b47bc","slug":"101499545030-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा के साथ डाक्टर का पर्चा भी हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा के साथ डाक्टर का पर्चा भी हो
Updated Sun, 09 Jul 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दवा के साथ डॉक्टर का पर्चा भी हो
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़ ।
एएमयू कल्चरल एजूकेशन सेंटर एएमयू व लब्बैक हज सोसाइटी की ओर से शनिवार को स्ट्रेची हॉल में हज यात्रियों को प्रशिक्षण देने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 350 आजमीन-ए-हज शामिल हुए।
राष्ट्रीय ट्रेनर व पूर्व कोआर्डिनेटर मक्का (सऊदी अरब) मोहम्मद मोनिस अली खान ने प्रोजेक्टर के जरिये हज यात्रियों को हज के अरकान (रस्म) बताए।
उन्होंने कहा कि वैसे तो दवा ले जाने पर पाबंदी है, लेकिन अगर ले जाना चाहते हैं तो दवा के साथ डॉक्टर का पर्चा भी होना चाहिए। अजीजिया व ग्रीन कैटेगरी के बारे में भी जानकारी दी।
उन्होंने लाखों हाजियों की भीड़ में खुद को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं, इसके भी तरीके बताए। सेंटर के कोआर्डिनेटर प्रोफेसर एफएस शीरानी ने आजमीन-ए-हज को हज के दौरान सेहतमंद रहने के टिप्स दिए।
विज्ञापन
सोसाइटी के सचिव तौफीक अहमद खान ने हज यात्रियों को शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर खुर्रम निसार, मोहम्मद इकबाल, हाजी सरवर अहमद, राहत मोहम्मद, हाफिज साजिद, मुफ्ती सुहैब अहमद आदि मौजूद रहे।