{"_id":"60c25f9e8ebc3e78e8592d33","slug":"101-criminal-history-sheeters-declared-in-two-months-city-office-news-ali265206713","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह में 101 अपराधी हिस्ट्रीशीटर घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह में 101 अपराधी हिस्ट्रीशीटर घोषित
विज्ञापन
जिले में अपराधियों के खिलाफ शुरू किए गए ऑपरेशन प्रहार के तहत दो माह में 101अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलकर उन्हें हिस्ट्रीशीटर घोषित किया गया है। इसके अलावा 21 प्रमुख अपराधियों पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा खुद इस अभियान की मॉनीटरिंग कर शातिर व पेशेवर अपराधियों पर प्रभावी ढंग से यह कार्रवाई कराई जा रही है।
एसएसपी के अनुसार हत्या, चोरी, डकैती व लूट जैसे मुकदमों में शामिल पेशेवर व शातिर अपराधियों की सूची तैयार कर उनके मुकदमों की लिस्ट तैयार कर यह हिस्ट्रीशीट खुलवाई गई हैं। उन्होंने बताया कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। जिन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई हैं, उनमें 15 डकैती के, 25 लूट के, 11 हत्या के, 3 हत्या का प्रयास के, 21 गोकशी के 21, 7 शराब तस्करी के, 5 नकबजनी के, 2 चोरी के अपराधी हैं, जबकि 12 अन्य प्रकरणों के अपराधी हैं। जिन पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की है, वे भी शराब तस्करी, गोकशी, चोरी आदि के अपराधी हैं।
ऐसे खोली गईं हिस्ट्रीशीट
सर्किल प्रथम-18
सर्किल द्वितीय-05
सर्किल तृतीय-12
सर्किल गभाना-03
सर्किल अतरौली-16
सर्किल खैर -28
सर्किल इगलास-05
सर्किल बरला -14
इन थानों में हुई गैंगेस्टर में कार्रवाई
क्वार्सी-02, अभियुक्त-07
इगलास-01,अभियुक्त-03
सासनीगेट-01,अभियुक्त-04
हरदुआगंज-01,अभियुक्त-04
विजयगढ-01,अभियुक्त-03
चार से ज्यादा अपराध वालों की खोली जाए हिस्ट्रीशीट
एसएसपी ने इसे लेकर जिले के सभी थाना प्रभारी व क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिन अपराधियों पर गैर राजनीतिक अपराध में 4 से अधिक मुकदमे हैं, उनकी हिस्ट्रीशीट तैयार कराई जाए। इसके लिए विशेष अभियान शुरू किया जाए।