फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   100 bighas of straw belonging to 18 farmers in four villages caught fire.

Aligarh News: चार गांवों में 18 किसानों के 100 बीघा के भूसे में लगी आग

Mon, 27 Apr 2026 02:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
100 bighas of straw belonging to 18 farmers in four villages caught fire.
खेत में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। संवाद  - फोटो : samvad
पिछले कई दिनों से खेतों में हो रहीं आग की घटनाओं से किसानों के सामने पशुओं के लिए चारे का संकट पैदा होता दिखाई दे रहा है। इससे किसान काफी परेशान हैं। शनिवार को एक ही दिन में चार गांवों कठेरा, प्रेमपुर, कनकपुर, इलखिनी के 18 किसानों के करीब 100 बीघा खेतों में पड़े गेहूं की फसल से निकले भूसे के ढेर अचानक आग लगने से राख हो गए। घटना की सूचना पर दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


आग लगने की घटनाओं में गांव कठेरा में किसान देवेंद्र कुमार का एक बिटोरा, गांव प्रेमपुर में रंजीत के 22 बीघा, नरेंद्र सिंह के 14 बीघा, गांव कनकपुर में नागेश के 12 बीघा व जुगेंद्र सिंह के 12 बीघा, गांव इलखिनी में कृपाल सिंह के 14 बीघा, रामबाबू के आठ बीघा, हरप्रसाद के 20 बीघा, लल्लू यादव के 12 बीघा, शिवचरण के चार बीघा, राम प्रकाश के 17 बीघा, गंगा शरण के 12 बीघा, उमेश के पांच बीघा, सुरेश के पांच बीघा, महेश के दो बीघा, अवधेश के आठ बीघा, बलराम के चार बीघा, शारदा देवी के चार बीघा खेत में भूसे के ढेर जलकर राख हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed