फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   10 years imprisonment to the accused of raping a teenage girl

Aligarh News: किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल का कारावास, 50 हजार जुर्माना

Tue, 29 Oct 2024 03:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 29 Oct 2024 03:06 PM IST
सार

महिला ने तहरीर में कहा था कि किराए के मकान में रहने वाला हुकमा उसकी 17 साल की बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया था। पुलिस ने उसे तलाशा और फिर उसके बयान दर्ज कराए। इसमें किशोरी ने हुकमा द्वारा दुष्कर्म करने की बात बताई।

विज्ञापन
10 years imprisonment to the accused of raping a teenage girl
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना क्वार्सी क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में एडीजे पॉक्सो प्रथम राजीव शुक्ल की अदालत ने आरोपी युवक को दोषी करार देते हुए 10 साल कारावास व 50 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया है। 25 हजार रुपये पीड़िता को बतौर प्रतिकर देने के लिए कहा है।

विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजक ललित सिंह पुंढीर ने बताया कि यह घटना चार अप्रैल 2018 को हुई थी। क्वार्सी क्षेत्र के एक इलाका निवासी महिला ने तहरीर देकर कहा था कि इलाके में ही किराए के मकान में रहने वाला हुकमा उसकी 17 साल की बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया था। पुलिस ने उसे तलाशा और फिर उसके बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन


इसमें किशोरी ने हुकमा द्वारा दुष्कर्म करने की बात बताई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए अपहरण व दुष्कर्म की धारा में चार्जशीट लगाई। सत्र परीक्षण, साक्ष्य व गवाही के आधार पर हुकमा को दोषी मानते हुए 10 साल की सजा सुनाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed