फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   10 years imprisonment for raping teenage girl

Aligarh News: 20 दिन कमरे में रखा, बनाए संबंध, किशोरी से दुष्कर्म में दोषी को 10 साल की कैद

Wed, 23 Oct 2024 12:04 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 23 Oct 2024 12:04 AM IST
सार

किशोरी को आरोपी बहला-फुसलाकर ले गया था। वह उसे मुंबई लेकर गया था। 20 दिन तक उसे किराए पर कमरा लेकर रखा, जहां संबंध बनाए। 

विज्ञापन
10 years imprisonment for raping teenage girl
सजा - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ के थाना चंडौस क्षेत्र में दो साल पहले किशोरी से दुष्कर्म के मामले में दोषी को 10 साल कारावास की सजा सुनाई गई है। साथ ही 20 हजार रुपये अर्थदंड लगाया है, जिसमें से 10 हजार रुपये पीड़िता को बतौर क्षतिपूर्ति देने के लिए कहा है। यह फैसला एडीजे पॉक्सो द्वितीय प्रदीप कुमार राम की अदालत ने सुनाया है। 

विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजक रघुवंश शर्मा ने बताया कि घटना 16 जनवरी 2022 को हुई थी। चंडौस क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने तहरीर देकर कहा था कि देर रात उनकी बेटी को मोहल्ला निवासी राहुल बहला-फुसलाकर ले गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

 
किशोरी के बयान दर्ज किए गए। किशोरी ने बताया कि आरोपी उसे मुंबई लेकर गया था। 20 दिन तक उसे किराए पर कमरा लेकर रखा, जहां संबंध बनाए। इस आधार पर उसके खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई। पुलिस ने मामले में चार्जशीट दाखिल की। अदालत ने सत्र परीक्षण, साक्ष्य व गवाही के आधार पर राहुल को 10 साल कारावास की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed