Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   10 suspended including headmaster

Aligarh News: प्रधानाध्यापक समेत 10 निलंबित, बीईओ को नोटिस

Sat, 27 Sep 2025 09:16 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 27 Sep 2025 09:16 AM IST
सार

बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि स्कूल से बिना बताए गायब रहने वाले शिक्षकों को बख्शा नहीं जाएगा। समय से स्कूल पहुंचे और पठन-पाठन का कार्य करें।

विज्ञापन
10 suspended including headmaster
निलंबित - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ के बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने 26 सितंबर को विकास खंड जवां के तीन विद्यालयों का निरीक्षण किया। जिसमें तीन प्रधानाध्यापक और करीब 10 शिक्षक-शिक्षा मित्र स्कूल में हाजिर नहीं मिले। बीएसए ने तत्काल प्रभाव से सभी को निलंबित कर दिया। शिथिल पर्यवेक्षण पर बीईओ जवां को भी नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को जवां के तीन विद्यालयों का निरीक्षण किया। सुबह करीब 8.02 बजे कम्पोजिट विद्यालय बरहेती पहुंच गए। निरीक्षण के समय विद्यालय से बिना किसी सूचना के प्रधानाध्यापिका शबा परवीन, शिक्षिका सबीहा रफत, तबस्सुम कमर, प्रीती सिंह, सुनीता कुमारी, शिक्षा मित्र सोनू विद्यालय से गैर हाजिर मिले। इसके बाद सवा आठ बजे प्राथमिक विद्यालय इमलोठ पहुंचे। 
विज्ञापन


वहां से प्रधानाध्यापक राज कुमार गौतम, पारूल सक्सेना, शिक्षिका जमरूद जकी, प्रेम पाल सिंह, ऊषा, शिक्षा मित्र गैर हाजिर मिले। 8.25 बजे प्राथमिक विद्यालय आजादनगर धिमरपुरा का निरीक्षण किया। विद्यालय से प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार, शिक्षा मित्र मनोज कुमार व नीतू सिंह गैर हाजिर मिले। बीएसए ने कहा कि स्कूल से बिना बताए गायब रहने वाले शिक्षकों को बख्शा नहीं जाएगा। समय से स्कूल पहुंचे और पठन-पाठन का कार्य करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed