{"_id":"654d38d46c829706a0034f75","slug":"10-quintals-of-illegal-firecrackers-caught-in-chharra-of-aligarh-aligarh-news-c-112-1-sali1002-429-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: छर्रा में 10 क्विंटल अवैध पटाखे पकड़े, पांच आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: छर्रा में 10 क्विंटल अवैध पटाखे पकड़े, पांच आरोपी फरार
Fri, 10 Nov 2023 01:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 01:23 AM IST
सार
छर्रा में अवैध देशी पटाखों की फैक्टरी संचालित हो रही थी। जिसमें बड़ी मात्रा में अवैध रूप से देशी पटाखे बनाए जा रहे थे। इन पटाखों को दिवाली में बेचने की तैयारी थी। मौके से 630 किलो देशी पटाखे, 237 किलो अधबने देशी पटाखे, 66.500 किलो कागज व सुतली, 33 किलो काला बारूद, 10 किलो पोटाश, 20 किलो गंधक एवं 35 किलो रेत बरामद किया।
विज्ञापन
पकड़े गए अवैध पटाखे
- फोटो : पुलिस
विस्तार
धनतेरस से ठीक पहले छर्रा पुलिस ने छापा मार कर 10 क्विंटल अवैध पटाखे और निर्माण सामग्री एक घर से बरामद की है। मोहल्ला कुम्हारान में 9 नवंबर को हुई इस कार्रवाई से इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस टीम के छापे की भनक मिलने से पांच आरोपी मौके से फरार हो गए। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रहीं हैं।
सीओ छर्रा शुभेंदु सिंह ने कोतवाली छर्रा में बताया कि सूचना मिली थी कि कस्बा में अवैध देशी पटाखों की फैक्टरी संचालित है। जिसमें बड़ी मात्रा में अवैध रूप से देशी पटाखे बनाए जा रहे हैं। इन पटाखों को दिवाली में बेचने की तैयारी है। मौके से 630 किलो देशी पटाखे, 237 किलो अधबने देशी पटाखे, 66.500 किलो कागज व सुतली, 33 किलो काला बारूद, 10 किलो पोटाश, 20 किलो गंधक एवं 35 किलो रेत बरामद किया। पूरे सामान की कीमत लगभग 40 से 42 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस टीम के वहां पहुंचने की भनक आरोपियों को पहले से हो गई। जिसकी वजह से अशरफ पुत्र खैराती, अनीश पुत्र यामीन, रहीस पुत्र यामीन, सत्तरपाल पुत्र खेराती एवं नौशाद पुत्र कमरूद्दीन निवासीगण कुम्हारान छर्रा मौके से फरार हो गए। इनकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाई गईं हैं। आसपास में लगातार दबिशें दी जा रही है।
विज्ञापन
सीओ छर्रा शुभेंदु सिंह ने कहा है कि कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र में अगर इस प्रकार की आतिशबाजी कहीं बन रही हो तो पुलिस को सूचना दे। जिससे नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में जान माल की सुरक्षा में कोई खतरा न हो। सूचना देने वालों के नामों को गुप्त रखा जाएगा। छापा मारने वाली टीम में कोतवाली निरीक्षक बालेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह, विनीत कुमार, पंकज कुमार वेदवान, हेड कांस्टेबल दुर्विजय सिंह, केदारनाथ, कांस्टेबल सुगंध प्रताप सिंह, रविन्द्र बाबू, कांस्टेबल विशाल कुमार शामिल थे।