फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   aligarh-jaat-muslim-issue

अलीगढ़ के जाटों ने किया मुसलमानों का बहिष्कार

Thu, 22 Aug 2013 05:01 PM IST
नई दिल्ली। इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली। इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 22 Aug 2013 05:01 PM IST
विज्ञापन
aligarh-jaat-muslim-issue
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के कई गाँवों में जाट समुदाय ने पंचायत कर मुसलमानों का बहिष्कार शुरू कर दिया है। पंचायत के बाद क्षेत्र में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।
विज्ञापन


जाट पंचायत ने ये फैसला पलाचंद गाँव के एक मुस्लिम लड़के और जाट समुदाय की एक लड़की के एक साथ फरार होने के बाद सर्वसम्मति से लिया। जाट समुदाय के इस बहिष्कार से 15 से अधिक गाँवों के मुसलमान प्रभावित हैं।
विज्ञापन

रविवार को जाटों की एक पंचायत ने बहिष्कार का फैसला सर्वसम्मति से लिया।

क्या फैसला हुआ पंचायत में

इस पंचायत में कई गाँवों के 1200 जाट शरीक थे। पंचायत ने एक समिति बनाई, जिसने मुसलमानों का बहिष्कार करने का फैसला किया।"

पंचायत का बहिष्कार का ये फैसला "हमेशा के लिए है"। इस फैसले के बाद मुसलमानों से व्यापारिक और सामाजिक सभी संबंध तोड़ दिए गए हैं।"

करना पड़ रहा है दिक्कतों का सामना

स्थानीय लोगों के अनुसार मुस्लिम लड़के और जाट लड़की एक दूसरे को स्कूल से जानते थे और पसंद करते थे। लगभग दो महीने पहले उनके फरार होने के बाद पलाचंद और इसके आस पास के इलाकों में मुसलमानों और जाटों के बीच माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के अधिकतर मुसलमान जाटों के खेतों में काम भी करते हैं। मुसलमानों की रोज़ी-रोटी काफी हद तक जाटों के खेतों में काम करने पर निर्भर है।

पंचायत के इस फैसले के बाद उन्हें समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ कुछ दिन पहले लड़की ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। उसे नारी निकेतन भेज दिया गया है।


लड़की के अनुसार अगर लड़की ने लड़के के पक्ष में बयान दिया तो माहौल और भी खराब हो सकता है। स्थानीय क्लिक करें पुलिस किसी भी घटना से निपटने के लिए चौकस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed