फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   akhilesh yadav to distribute laptops to students in ghaziabad

छात्रों को लैपटॉप, प्रदर्शनकारियों को लाठियां

Mon, 03 Jun 2013 03:43 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 03 Jun 2013 03:43 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav to distribute laptops to students in ghaziabad

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को गाजियाबाद में 8,074 विद्यार्थियों को लैपटॉप बांटे। उन्होंने प्रदेश की लगभग 3750 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने वैशाली में इंडोर स्टेडियम के निर्माण, लोनी में 2 और खोड़ा में एक थाना खोले जाने की घोषणा भी की है। साथ ही सीमित आय वर्ग के लोगों के लिए पांच हजार भवनों की योजना का भी शुभारंभ किया।
विज्ञापन


उन्होंने लोनी को तहसील और खोड़ा को नगर पालिका बनाने की घोषणा की।

इससे पहले मुख्यमंत्री के दौरे के विरोध में भाजपा और कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं काले गुब्बारे छोड़े हैं, जिसके बाद उन पर लाठीचार्ज किया गया और उन्हें हिरासत में ले लिया।

समय से पहले पहुंचे अखिलेश यादव

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज निर्धारित समय से पहले ही गाजियाबाद पहुंच गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें कड़ी सुरक्षा में वसुंधरा के आवास-विकास गेस्ट हाउस में ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह स्थल पर पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं और प्रशानिक अधिकारियों से शहर की स्थिति पर बातचीत की।

आजम ने लिया तैयारियों का जायजा

नगर विकास मंत्री आजम खां भी आज समारोह स्थल पर मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले पहुंचे। उन्होंने पार्टी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से तैयारियों की विस्तृत जानकारी हासिल की।

शहर की सड़कों पर सन्नाटा

मुख्यमंत्री के दौरे के चलते आज गाजियाबाद की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। अखिलेश दौरे को लेकर जहां पुलिस प्रशासन चौकन्ना रहा, वहीं शहरवासी भी सड़कों पर निकलने से बचते रहे।


हालांकि ट्रैफिक को सुचारु रखने और सीएम समारोह स्थल तक पहुंचाने के लिए शहर के प्रत्येक चौराहों पर भारी ट्रैफिक पुलिस मुलाजिम तैनात रहे।

कुछ नेताओं को किया नजरबंद


रविवार को देर रात सीएम का विरोध करने का दावा कर रहे विभिन्न दलों के कुछ नेताओं को नजरबंद कर दिया। विरोध के मद्देनजर सीएम की सुरक्षा भी तीन गुना तक बढ़ाई गई थी।

सीमए की सुरक्षा में 14- एएसपी, 30- सीओ, 40- एसओ, 300- एसआई, 3500- कांस्टेबल, 150- महिला कांस्टेबल, 4 कंपनी- पीएसी तैनात किए गए।

जबकि इससे पहले 10 जनवरी को जब सीएम मोदीनगर आए थे तो 1500 पुलिसवालों की ड्यूटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed