{"_id":"1b32ad98-79eb-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"akhilesh-yadav-target-lok-sabha-election-of-2014-by-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक लुभावन बजट से ‘लक्ष्य-2014’ साधेंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक लुभावन बजट से ‘लक्ष्य-2014’ साधेंगे सीएम
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2013 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार सुबह 11 बजे विधानसभा में अगले वित्तीय वर्ष 2013-14 का बजट पेश करेंगे। बतौर वित्तमंत्री अखिलेश का यह दूसरा बजट होगा।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि 2014 लोक सभा चुनाव के मद्देनजर सरकार की ओर से लोकलुभावन बजट पेश किया जाएगा, जिसमें किसानों, मुसलमानों और नौजवानों के लिए ढेर सारी घोषणाएं और योजनाएं होंगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महिलाओं के लिए भी कल्याणकारी घोषणा कर सकते हैं। पिछले वित्त वर्ष में अखिलेश ने कुल 2,00,110 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। यह बजट न केवल पिछले साल के मुकाबले 18 फीसदी ज्यादा था बल्कि पहली बार दो लाख करोड़ के आंकड़े के पार था।
विज्ञापन
2012-13 के बजट में राजस्व आय बढ़ाने के लिए कर राजस्व में भी 22 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। लेकिन उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव की संभावनाओं के मद्देनजर इस बार के बजट में मुख्यमंत्री कड़े फैसले से बचने की कोशिश करेंगे। 14 फरवरी को बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही कानून-व्यवस्था और कुंभ में भगदड़ की घटनाओं पर सरकार को विपक्ष के तीखे तेवरों का सामना करना पड़ रहा है।
सदन सुचारु रूप से चलाने की विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय की अपील को नजरंदाज कर विपक्ष ने राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान भारी हंगामा किया। इस वजह से सत्र के पहले दिन राज्यपाल बीएल जोशी अभिभाषण भी पूरा नहीं कर सके। विधानसभा अध्यक्ष की व्यवस्था के तहत उसे पढ़ा हुआ मान लिया गया। सोमवार को सदन में निधन की सूचना के बाद बैठक को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।