{"_id":"de52f4dc-9970-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"akhilesh-yadav-announced-welfare-for-lawyers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश ने की वकीलों पर सौगातों की बौछार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश ने की वकीलों पर सौगातों की बौछार
इलाहाबाद/ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2013 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अधिवक्ताओं के लिए सौगातों की बौछार कर दी है। शनिवार को वकीलों की सबसे बड़ी पंचायत बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश में पहुंचे सीएम ने अधिवक्ता कल्याण की कई घोषणाएं कीं।
विज्ञापन
उन्होंने युवा वकीलों को मानदेय देने के लिए दस करोड़ रुपये दिए हैं। अधिवक्ता बीमा राशि डेढ़ लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने का भी भरोसा दिलाया है। अधिवक्ता कल्याण निधि के लिए 40 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने चैंबर के लिए जमीन और अधिवक्ता कालोनी बनाने के साथ ही वकीलों की पेंशन योजना पर भी विचार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
यूपी बार काउंसिल में नवनिर्मित अधिवक्ता भवन का उद्घाटन करने पहुंचे अखिलेश यादव ने वकीलों को रिझाने के सारे जतन किए। कहा कि अधिवक्ता समाज का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। आजादी की लड़ाई से लेकर आज तक वकील समाज के सबसे सजग प्रहरी रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अधिवक्ता भवन का शिलान्यास नेता जी (मुलायम) ने किया था, यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे इसका उद्घाटन करने का मौका मिला। सपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। कहा कि एक साल में ज्यादातर वादे पूरे करने का प्रयास किया है।
कन्या विद्या धन, छात्रों को लैपटॉप वितरित करने, किसानों की कर्ज माफी, बेरोजगारी भत्ता देने जैसे वादे पूरे किए गए हैं। दावा किया कि कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर हुई है। हालांकि इसे और मजबूत करने की जरूरत बताई। कहा कि जो लोग कानून तोड़ेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी चाहे वह अधिकारी हो या कोई और।
मुख्यमंत्री ने वकीलों को आश्वासन दिया कि अधिवक्ता कल्याण निधि को भविष्य में और बढ़ाया जाएगा। युवा अधिवक्ता कल्याण न्यास के लिए दो करोड़ रुपये तत्काल जारी कर दिए गए हैं। पेंशन योजना के लिए उन्होंने प्रस्ताव मांगा है। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि इसमें वित्त विभाग अड़चने लगा सकता है।
उन्होंने अधिवक्ता नगर बसाने पर भी विचार करने को कहा। सांसद रेवती रमण सिंह, बार काउंसिल के अध्यक्ष आईएम खान और उपाध्यक्ष आईके चतुर्वेदी ने भी संबोधित किया। मंच पर मुख्यमंत्री के साथ महाधिवक्ता एसपी गुप्ता, प्रमुख सचिव न्याय एसके पांडेय, सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव भाटिया, बीसीसीआई मेंबर दिनेश पाठक मौजूद थे।