फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   akhilesh laid foundation of the highest temple

दुनिया के सबसे ऊंचे मंदिर की नींव रखी

Tue, 18 Mar 2014 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वृंदावन
ब्यूरो/अमर उजाला, वृंदावन Updated Tue, 18 Mar 2014 10:28 AM IST
विज्ञापन
akhilesh laid foundation of the highest temple

गौर पूर्णिमा पर्व पर रविवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अक्षय पात्र में दुनिया के सबसे ऊंचे चंद्रोदय मंदिर की आधारशिला रखी। इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि चंद्रोदय मंदिर भी अपनी बेजोड़ कला एवं संस्कृति के लिए देश ही नहीं पूरी दुनिया में जाना जाएगा। इससे ब्रज क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा भी मिलेगा।

विज्ञापन


रविवार दोपहर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अक्षय पात्र स्थित भूमि पूजन समारोह में पहुंचे तथा हवन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ब्रज क्षेत्र विश्व में अपनी संस्कृति, सभ्यता और मंदिरों के कारण विख्यात है। इतने विशाल मंदिर का निर्माण करना कोई सरल कार्य नहीं, फिर भी अक्षय पात्र द्वारा मंदिर निर्माण के लिए जो सार्थक पहल की गई है, उसके लिए सरकारी स्तर पर हर कार्य करने को तैयार हैं।
विज्ञापन


उन्होंने इस मंदिर के लिए लोगों से दिल खोलकर सहयोग देने की अपील की। यह भी कहा कि सभी दलों को इसी तरह से बिना राजनीति विकास के लिए कार्य करने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुतुबमीनार से तीन गुना ऊंचा मंदिर

akhilesh laid foundation of the highest temple

60 एकड़ में बन रहा यह चंद्रोदय मंदिर का निर्माण इस्कॉन करा रहा है। 70 मंजिला इस मंदिर की ऊंचाई 13वीं सदी में बनी कुतुबमीनार से तीन गुना ऊंचा होगी। खजुराहो शैली बनने वाले इस मंदिर निर्माण की डिजाइन इस्कॉन बंगलुरू के लोगों ने तैयार की हैं।

इसकी आंतरिक साज-सज्जा विदेशी शिल्पकारों की परिकल्पना पर आधारित है। मंदिर के निर्माण में 400 करोड़ की लागत आएगी। पहले चरण में 150 करोड़ रुपये से आधारभूत ढांचे को तैयार किया जाएगा।

शेष 250 करोड़ की राशि 70 मंजिल के निर्माण और सजावट में खर्च की जाएगी।

दूरबीन से दिखेगा ताज

akhilesh laid foundation of the highest temple

चंद्रोदय मंदिर की सबसे ऊंची मंजिल का नाम ब्रज दर्शन रहेगा। यहां से ब्रज के 76 धार्मिक स्थलों के दर्शन होंगे। ताज महल भी यहां से दूरबीन के जरिए देखा जा सकेगा।

मंदिर में 40 एकड़ का घना जंगल कान्हा के ब्रज की अनुभूति कराएगा। साथ ही मंदिर किनारे दो किलोमीटर में यमुनाजी होंगी। थ्रीडी एनिमेशन के जरिए राधाकृष्ण की लीला श्रद्धालुओं को दिखाई जाएगी।

डीएम विशाल चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बैठक में एसएसपी अखिलेश मीणा, एसपी सिटी मनोज सोनकर, सीओ सदर असीम चौधरी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed