{"_id":"f3aad00713541f0e0705c4d7333f4472","slug":"akhilesh-is-not-eligible-to-be-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अखिलेश सीएम पद के काबिल नहीं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अखिलेश सीएम पद के काबिल नहीं'
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 20 Sep 2013 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव राज्य संभालने के काबिल नहीं हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर का उन्माद राज्य सरकार की अनदेखी का नतीजा है। दंगा पीड़ित महिलाओं को सुविधाएं नहीं मिलने पर भी उन्होंने नाराजगी जाहिर की।
जिले के हिंसा ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने के बाद ममता शर्मा ने कहा कि पूरे हालात का जायजा लेने के बाद यह साफ हो गया है कि राज्य सरकार पूरी तरह फेल रही है।
लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सीएम पद के काबिल नहीं हैं। यह पहले से ही पता था कि तनाव की स्थिति है। बावजूद इसके लोगों को नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन
राहत शिविरों में गर्भवती और नवजात शिशुओं को जन्म देने वाली महिलाओं को अतिरिक्त सुविधा न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन महिलाओं को तीन टाइम दूध और घी की सुविधा दी जाए।
दौरे के समय लड़कियों से छेड़खानी की शिकायतें भी मिलीं। एसएसपी से दो माह में हुई छेड़खानी की घटनाओं का ब्यौरा तलब करते हुए व्यापक स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन