फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Zila Panchayat President Election: Nomination papers will be sold from June 21 in Agra

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: आगरा में 21 जून से बिकेंगे नामांकनपत्र, कलक्ट्रेट में होंगे जमा

Thu, 17 Jun 2021 12:24 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 17 Jun 2021 12:24 PM IST
सार

आगरा जिला पंचायत अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है। चौथी बार महिला जिला पंचायत अध्यक्ष बनेगी। 51 जिला पंचायत सदस्य मतदान करेंगे। 26 वोट जिसे मिलेंगे वह विजयी होगा। 

विज्ञापन
Zila Panchayat President Election: Nomination papers will be sold from June 21 in Agra
जिला पंचायत कार्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकनपत्रों की बिक्री 21 जून से शुरू होगी। नामांकनपत्र कीमत 750 रुपये है। कलक्ट्रेट से ही नामांकनपत्रों की बिक्री होगी और 26 जून को कलक्ट्रेट में ही नामांकनपत्र जमा किए जाएंगे। बुधवार को जिलाधिकारी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन नोटिस जारी कर दिया है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह के मुताबिक जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया कलक्ट्रेट स्थित निर्वाचन अधिकारी कक्ष में होगी। जिलाधिकारी स्वयं निर्वाचन अधिकारी हैं। एडीएम वित्त को एआरओ नियुक्त किया है। 
विज्ञापन


26 जून को सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन होंगे। उसी दिन तीन बजे के बाद नामांकनपत्रों की जांच की जाएगी और 29 जून को नाम वापसी होगी। वहीं कलक्ट्रेट सभागार में तीन जुलाई को सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद मतगणना कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो युक्त मतदाता सूची हो रही तैयार
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि इस बार सभी सदस्य मतदाताओं की फोटो युक्त मतदाता सूची तैयार हो रही है। सूची के आधार पर ही सदस्य गुप्त मतदान करेंगे। इस चुनाव के बाद फिर जिले में 15 ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए निर्वाचन की अधिसूचना जारी की जाएगी।

 ये रहेगा कार्यक्रम
- 26 जून नामांकन-  सुबह 11 से तीन बजे तक
- 26 जून नामांकन पत्रों की जांच- अपराह्न तीन बजे बाद
- 29 जून नाम वापसी- सुबह 11 से तीन बजे तक
- 3 जुलाई मतदान- सुबह 11 बजे से तीन बजे तक
- 3 जुलाई मतगणना- अपराह्न तीन बजे के बाद

प्रत्याशी नहीं हो सके घोषित
जिला पंचायत अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है। अधिसूचना जारी हो चुकी हैं, लेकिन बुधवार तक किसी दल ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया। आगरा से भाजपा में चार नाम भेजे गए हैं। इनमें से किसी पर मुहर नहीं लग सकी है। दूसरी तरफ एक निर्दलीय प्रत्याशी भी तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed