फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   zila panchayat chunav winners: samajwadi party leads in etah district

जिला पंचायत चुनाव परिणाम: एटा जिले में कड़े मुकाबले में सपा को बढ़त, भाजपा दूसरे नंबर पर

Wed, 05 May 2021 12:25 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा / कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा / कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 05 May 2021 12:25 AM IST
सार

पंचायत चुनाव की मतगणना सोमवार को देरशाम तक चलती रही। देरशाम तक कुल 575 ग्राम प्रधान पदों मे से 362 पदों पर विजयी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई। लेकिन जिला पंचायत सदस्य के लिए परिणाम घोषित नहीं हो सके थे। 

विज्ञापन
zila panchayat chunav winners: samajwadi party leads in etah district
अलीगंज मतगणना स्थल के बाहर भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा जिले में जिला पंचायत सदस्यों के लिए सपा और भाजपा में कड़ा मुकाबला सोमवार को भी चला। हालांकि सपा भारी पड़ती नजर आई। देर शाम तक की मतगणना में सपा का पलड़ा नौ वार्डों में काफी भारी हो चुका था। जबकि भाजपा चार पदों पर बढ़त के साथ आगे बढ़ रही थी। निर्दलीय प्रत्याशियों का भी दबदबा नजर आ रहा है। मंगलवार सुबह तक जिला पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित नहीं हो सके। 

विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी लगातार दो बार सपा के खाते में रही है। जहां सपा इस पर फिर कब्जा जमाने के लिए पूरी ताकत लगाए हुए है। वहीं, प्रदेश में सरकार आने के बाद हो रहे चुनाव में भाजपा भी इस कुर्सी के लिए कड़ी मशक्कत कर रही है। रविवार से शुरू हुई मतगणना सोमवार को भी दिन भर चलती रही। लेकिन देर शाम तक कुल 30 में से एक भी वार्ड पर परिणाम घोषित नहीं हो सके। 
विज्ञापन


वार्ड 20, 21, 28, 29, 25, 23, 12, 27 सहित कुल नौ वार्डों पर सपा के प्रत्याशी प्रतिद्वंदियों पर अच्छी बढ़त बनाए हुए थे। इनमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव और उनके परिवार के लोग भी शामिल हैं। वहीं वार्ड 24, 22, 10 सहित चार वार्ड पर भाजपा को अच्छी बढ़त मिल चुकी थी। अन्य सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

362 प्रधान, 492 क्षेत्र पंचायत सदस्य जीते 
एटा जिले में सोमवार देरशाम तक कुल 575 ग्राम प्रधान पदों मे से 362 पदों पर विजयी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई। वहीं कुल 757 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 408 के नतीजे आ चुके थे। 492 ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर परिणाम आ गए। लेकिन देर शाम तक किसी भी जिला पंचायत सदस्य के लिए परिणाम घोषित नहीं हो सके थे। 

जिला पंचायत सदस्य पद पर कड़े मुकाबले आए सामने
कासगंज जिले की 23 जिला पंचायत सदस्य के वार्डों के मतगणना परिणाम देर से घोषित हो सके। कई वार्डों में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला सामने आया। बहुजन समाज पार्टी के तीन प्रत्याशी सायं तक अपनी बढ़त भाजपा और सपा प्रत्याशियों से बनाए हुए थे। कांग्रेस के प्रत्याशी कहीं भी मुकाबले में नजर नहीं आए।

शाम 7 बजे के करीब वार्ड संख्या 13 से बहुजन समाज पार्टी के अवनीश कुमार 3738 मतों से जीते। उन्हें 8830 मत मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंदी प्रत्याशी महेंद्र सिंह को 5092 मत मिले। वार्ड संख्या 14 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हरिओम को 6335 मत मिले। 

हरिओम ने अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी इतवारी लाल को 2021 मतों से पराजित किया। वार्ड संख्या 15 से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी भामा राजपूत को 19405 मत मिले। उन्होंने 13381 मतों से जीत हांसिल करके प्रतिद्वंदी प्रत्याशी सुनीता को हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed