फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Zardozi will get national recognition, will be included in ODOP, DM said in the meeting of District Udyog Bandhu, proposal will be sent to the government.

Agra News: जरदोजी को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान, ओडीओपी में होगी शामिल, जिला उद्योग बंधु की बैठक में डीएम बोले, शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव

Thu, 28 May 2026 12:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Zardozi will get national recognition, will be included in ODOP, DM said in the meeting of District Udyog Bandhu, proposal will be sent to the government.
आगरा। लेदर और मार्बल हैंडीक्राफ्ट के बाद अब जरदोजी को भी नई पहचान मिलेगी। एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) में शामिल करने के लिए बुधवार को जिलाधिकारी ने उद्योग बंधु की बैठक में अधिकारियों को इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मनीष बंसल ने उद्यमियों की समस्याएं सुनीं। औद्योगिक विकास और कारीगरों के हित में कई फैसले भी हुए। अब तक ओडीओपी योजना में आगरा से सिर्फ लेदर प्रोडक्ट और स्टोन-मार्बल हैंडीक्राफ्ट ही शामिल थे। उद्योग बंधुओं की पहल पर अब जरदोजी कार्य को भी इसमें शामिल कराने की कवायद शुरू हुई है। जिलाधिकारी ने इस काम से जुड़े कारीगरों और इकाइयों का पूरा ब्योरा मांगा है। विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाना है।
विज्ञापन


विद्युत अभियंता का वेतन रोका

जिलाधिकारी ने विकास कार्यों और समस्याओं के समाधान में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया। बैठक में गढ़ी महासिंह सब-स्टेशन (एत्मादपुर) क्षेत्र में पेड़ों की टहनियों के कारण हो रही ट्रिपिंग और औद्योगिक इकाइयों की बिजली समस्या का मुद्दा उठाया गया। अधिकारियों ने बताया कि 9.31 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेजा गया है। इस प्रकरण के 20 मार्च 2025 से लंबित होने और टालमटोल पर जिलाधिकारी ने कड़ी फटकार लगाई। साथ ही, बैठक में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर अधिशासी अभियंता विद्युत का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेटेलाइट बस अड्डे का काम पूरा
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बैठक में बताया कि फाउंड्री नगर में सेटेलाइट बस अड्डे का काम पूरा हो चुका है और जल्द ही परिवहन मंत्री व स्थानीय विधायक इसका लोकार्पण करेंगे। इसे विकसित करने के लिए शासन ने 138 करोड़ रुपये का प्रस्ताव स्वीकृत किया है, जिसकी टेंडर प्रक्रिया चल रही है। बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की भी समीक्षा की गई। लक्ष्य पूरा होने पर जिलाधिकारी ने इस योजना में एक हजार अतिरिक्त लक्ष्य की वृद्धि करने के निर्देश दिए। उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन की स्थापना के लिए जमीन चिह्नित करने के लिए भी कहा। बैठक में एडीएम वित्त संदीप वर्मा, एडीएम न्यायिक धीरेंद्र सिंह, अपर नगरायुक्त शिशिर कुमार और उपायुक्त उद्योग शैलेंद्र सिंह सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed