{"_id":"ba038081f2c3199ca909eb66283ec893","slug":"yusuf-pathan-seen-taj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार के साथ दीदार ए ताज को आए यूसुफ पठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार के साथ दीदार ए ताज को आए यूसुफ पठान
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
Updated Tue, 08 Dec 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेटर यूसुफ पठान शादी के बाद अपनी शरीक ए हयात और परिवार के सदस्यों को साथ लेकर सोमवार को आगरा आए। उन्होंने ताजमहल के साथ आगरा किला और फतेहपुर सीकरी का भी दीदार किया। विस्फोटक बल्लेबाज की एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसकों का हुजूम ताजमहल में उमड़ पड़ा। सेल्फी के साथ प्रशंसकों ने आटोग्राफ भी लिए।
पर्यटन पुलिस के सुरक्षा घेरे में पहुंचे यूसुफ ने अपनी पत्नी और मां के साथ पहले आगरा किला और फिर ताजमहल देखा। उनके परिवार की महिलाएं बुर्के में थीं, जिन्होंने ताजमहल में सेंट्रल टैंक पर फोटो भी खिंचवाए। पठान दूसरी बार आगरा आए हैं। इससे पहले वह क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ ताज में आ चुके हैं। परिवार के साथ वह पहली बार पहुंचे तो बोले कि पत्नी को ताज दिखाने लाए हैं। पत्नी ने अब तक ताज नहीं देखा था। बेटे अयान के साथ कई जगहों से यूसुफ ने सेल्फी लिए। दोपहर में यूूसुफ ने ताज में ही नमाज अदा की। क्रिकेट के सवालों पर उन्होंने चुप्पी साधे रखी और टीम इंडिया के मौजूदा प्रदर्शन पर कोई कमेंट करने से इनकार कर दिया। उन्होंने टीम इंडिया में जल्द वापसी की उम्मीद जताई।