{"_id":"5ba726e2867a557ed0491f19","slug":"youths-burns-minor-boy-with-chemicals-for-misdeed-resist","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुकर्म का विरोध करने पर किशोर से हैवानियत, मरा समझ घर के पास फेंक गए आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुकर्म का विरोध करने पर किशोर से हैवानियत, मरा समझ घर के पास फेंक गए आरोपी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर से एक युवक और उसके साथियों ने कुकर्म का प्रयास किया। आरोप है कि कुकर्म का विरोध करने पर केमिकल डालकर जला दिया और करंट भी लगाया। आरोपी उसे मरा समझकर छोड़ गए।
परिजनों ने उसे एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसका एक हाथ भी आधा काटना पड़ा। परिजनों ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित किशोर शादी पार्टी में खाना बनाने का काम करता है।
परिजनों का आरोप है कि 28 अगस्त को पड़ोसी राजकुमार उसको अपने साथ ले गया। वो घर नहीं लौटा। तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला। 11 सितंबर को किशोर को ऑटो से घर के पास छोड़ गए। उसका शरीर जला हुआ था।

आरोपियों पर एफआईआर
परिजन पीड़ित किशोर को थाना एत्माद्दौला लेकर आए। इसके बाद इमरजेंसी में भर्ती कराया। होश में आने पर किशोर ने घटना की जानकारी दी। शनिवार को पीड़ित परिजनों ने एसपी सिटी प्रशांत वर्मा से शिकायत की।
भाई की तहरीर पर थाना एत्माद्दौला में मुकदमा दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर कमलेश सिंह का कहना है कि कुकर्म के प्रयास, पाक्सो एक्ट सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
भाई की तहरीर पर थाना एत्माद्दौला में मुकदमा दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर कमलेश सिंह का कहना है कि कुकर्म के प्रयास, पाक्सो एक्ट सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।