{"_id":"5bd2e0eebdec22693e5a3b3f","slug":"youths-beaten-to-up-police-constables-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चौराहे पर चेकिंग कर रहे एसओजी के सिपाहियों से मारपीट, वीडियो में कैद वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौराहे पर चेकिंग कर रहे एसओजी के सिपाहियों से मारपीट, वीडियो में कैद वारदात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Fri, 26 Oct 2018 03:20 PM IST
विज्ञापन
वीडियो से ली गई तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के सुभाष तिराहे पर गुरुवार रात को चेकिंग कर रहे एसओजी के सिपाहियों के साथ बाइक सवार युवकों ने मारपीट दी। घटना में एक सिपाही के सिर में चोट आई है। मारपीट में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
विगत दिनों में सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार बदमाश कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस सफेद रंग की अपाचे को लेकर सतर्कता बरत रही है। गुरुवार की रात तकरीबन साढ़े 11 बजे दो बाइक पर सवार छह युवक चौराहे से निकल रहे थे।
इनमें एक बाइक सफेद रंग की अपाचे थी। चौराहे पर चेकिंग कर रहे एसओजी के सिपाही अरुण और नवीन ने बाइक सवारों को रोका। दोनों सिपाही सिविल ड्रेस में थे। इससे सामान्य पूछताछ में ही बाइक सवार तीनों युवक भड़क गए।

आरोपियों को भेजा जेल
मारपीट के आरोपी
पुलिस के अनुसार बाइक सवारों ने सिपाही अरुण और नवीन से अभद्रता की। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट करने लगे। पास में स्थित दुकानों से बोतलें लेकर सिपाहियों पर फेंकने लगे। सिपाहियों की ओर से भी बोतलें फेंकी गई।
घटना में सिपाही अरुण का सिर फूट गया। 20 मिनट तक चौराहे पर बवाल होता रहा। कुछ दूर खड़ी पुलिस पिकेट मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को काबू में किया। दोनों सिपाहियों को मेडिकल कराया गया है।
आरोपी युवक खेरागढ़ के रहने वाले हैं। तीनों सगे भाई हैं। इनके नाम लवकुश, यतेंद्र और धीरज है। पुलिस ने तीनों को जेल भेजा है।