फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth tried to commit suicide over plot dispute

Agra News: प्लॉट के विवाद में युवक ने की आत्मदाह की कोशिश

Tue, 02 Jan 2024 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 02 Jan 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Youth tried to commit suicide over plot dispute
गंजडुंडवारा। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के बहरोजपुर क्षेत्र में एक प्लॉट को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। प्लॉट पर पहले से काबिज पक्ष दीवार का निर्माण प्लॉट में करा रहा था, लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों ने निर्माण कराने से उसे रोक दिया। इस बात से क्षुब्ध होकर युवक ने अपने ऊपर डीजल छिडक़ कर आत्मदाह की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस ने उसकी कोशिश नाकाम कर दी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई।
विज्ञापन



बताया गया कि वर्ष 2013 में मुरारीशरण निवासी गंजडुंडवारा ने प्लॉट लिया था। इस प्लॉट पर अब उदयवीर, अजमेर सिंह, हरिराम आदि के द्वारा अपना दावा किया जा रहा था। उदयवीर ने पिछले वर्ष ही प्लॉट लिया था। मुरारीशरण का कहना है कि उनका प्लॉट पहले से है और वह अपने प्लॉट पर काबिज हैं। उदयवीर के द्वार दूसरी गाटा संख्या में प्लॉट लिया है, लेकिन वह हमारे प्लॉट पर दावा जता रहे हैं। जो पूरी तरह से गलत है। उन्होंने दबंगई के बल पर कब्जा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने भी विवाद को देखते हुए निर्माण करने से इंकार कर दिया। ऐसी स्थिति में मुरारीशरण के बेटे दीपक ने आक्रोश में आकर आत्मदाह करने की कोशिश करते हुए खुद के ऊपर डाल लिया और आग लगाने के लिए माचिस भी उठा ली। पुलिस ने दीपक के हाथ से माचिस छीन ली। पुलिस दीपक को थाने ले गई वहीं दूसरे पक्ष से अजमेर सिंह को थाने ले गई। शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन




- प्लॉट के मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों में विवाद था। पुलिस मौके पर पहुंची। एक युवक के द्वारा डीजल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस ने दोनों पक्ष को हिरासत में लिया है। वैधानिक कार्रवाई की जा रही है- विजय सिंह राना, सीओ पटियाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed