{"_id":"6400ad569bde83ea960f3543","slug":"youth-sitting-on-hunger-strike-for-job-in-mainpuri-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: नौकरी के लिए भूख हड़ताल पर बैठा युवक, बोला- नहीं कर रहा कोई सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: नौकरी के लिए भूख हड़ताल पर बैठा युवक, बोला- नहीं कर रहा कोई सुनवाई
Thu, 02 Mar 2023 07:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 02 Mar 2023 07:36 PM IST
सार
पीड़ित युवक ने बताया कि वह रोजगार सेवक था, लेकिन उसे गलत तरीके से पद से हटा दिया गया। अब अधिकारी उसकी कोई बात भी नहीं सुन रहे हैं।
विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठा युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी विकासखंड के गांव बरौली का रहने वाला एक युवक बृहस्पतिवार को ब्लॉक परिसर में आमरण अनशन पर बैठ गया। उसका आरोप है कि उसको रोजगार सेवक के पद से गलत तरीके से हटाया गया है। कई बार ज्ञापन देने के बाद भी सुनवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
गांव बरौली के रहने वाले आशीष चौहान अपनी ग्राम पंचायत में रोजगार सेवक थे। उनका आरोप है कि उनको 2010 में गलत तरीके से रोजगार सेवक के पद से हटा दिया गया। उनको सुने बिना ही किसी और का रोजगार सेवक के पद पर चयन कर दिया गया। जिसके बाद से वह लगातार अधिकारियों को ज्ञापन दे रहे हैं, लेकिन उनके किसी भी ज्ञापन पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि 20 जनवरी 2023 को उन्होंने अपनी मासूम बेटियों के साथ गांव से कलेक्ट्रेट तक पदयात्रा करके भी अधिकारियों को न्याय दिलाने के लिए ज्ञापन दिया था। लेकिन उनके ज्ञापन पर संज्ञान ही नहीं लिया गया है। जब तक उनको न्याय नहीं मिल जाता तब तक वह ब्लॉक परिसर में आमरण अनशन पर बैठे रहेंगे। उनकी मांग है कि पूरे मामले की जांच कराकर उनको बहाल किया जाए।
विज्ञापन