फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth shot in dispute over installation of idol, referred

Agra News: मूर्ति स्थापना के विवाद में युवक को मारी गोली, रेफर

Sun, 07 Apr 2024 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 07 Apr 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Youth shot in dispute over installation of idol, referred
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव में मूर्ति स्थापित करने को लेकर युवक को आरोपी ने गोली मार दी। घायल को परिजन ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परीक्षण के बाद घायल की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बहरोजपुर गांव निवासी जगतपाल (28) गोली लगने से घायल हुआ। घायल जगतपाल के भाई दीपक ने बताया कि वह गांव में राजपाल के घर के सामने कुएं के पास मूर्ति स्थापित करना चाहता था। इसी बात को लेकर उसका राजपाल से उसका विवाद हो गया। दीपक आरोप है कि रविवार के सुबह तड़के राजपाल ने जगतपाल के ऊपर तमंचे से फायर कर दिया। गोली जगतपाल के पेट में जा लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। किसी ग्रामीण ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। दूसरी तरफ परिवार के सदस्य घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराए। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ पटियाली विजय राणा ने बताया कि गोली लगने से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed