फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth shot after panchayat

पंचायत के बाद युवक को गोली मारी

Sun, 14 Mar 2021 12:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Youth shot after panchayat
किशनी। थाना क्षेत्र के अंतर्गत नौकरी के नाम पर की गई बीस लाख रुपये की ठगी के मामले में पंचायत के बाद आरोपी पक्ष ने युवक को गोली मार दी। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला शीतल निवासी पुष्पेंद्र पुत्र गिरीश चंद्र यादव से सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव नबादा निवासी व्यक्ति ने बीस लाख रुपये लिए थे। आरोप है कि काफी दिनों तक मामला टलता रहा। बाद में सेना में नौकरी का नियुक्ति पत्र भी दे दिया। जब पुष्पेंद्र ने मामले की जानकारी की तो नियुक्ति पत्र फर्जी निकला। शनिवार शाम को रुपये का तगादा करने पर दोनों पक्षों के बीच गांव कमलनेर में निवर्तमान प्रधान जीतू के घर पंचायत हुई। पंचायत में दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई।
विज्ञापन

आरोप है कि पंचायत से लौटते वक्त आरोपी ने पुष्पेंद्र को गोली मार दी और भाग गए। पैर में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed