{"_id":"6609e83661823864a304fb84","slug":"youth-resident-of-kannauj-injured-in-road-accident-dies-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-115186-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सड़क हादसे में घायल कन्नौज निवासी युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सड़क हादसे में घायल कन्नौज निवासी युवक की मौत
Mon, 01 Apr 2024 04:18 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल कन्नौज निवासी युवक की मौत
कुरावली क्षेत्र में हुई थी दुर्घटना, भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरावली (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में दिसंबर 2023 में हुए एक सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन कानपुर के एक अस्पताल में उपचार करा रहे थे। शनिवार को भाई तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
कन्नौज के थाना सौंरिख क्षेत्र के गांव मलिकपुर निवासी अनिल कुमार ने थाने में तहरीर दी। बताया कि 22 दिसंबर 2023 को भाई जीतू सिंह अलीगढ़ से अपने घर आ रहा था। थाना क्षेत्र में कुरावली रोड हाइवे पर फतेहजंगपुर के पास किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां से गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया था। कई दिन तक वहां इलाज चलता रहा। इसके बाद कानपुर रेफर कर दिया गया था। वहां 5 जनवरी 2024 को भाई जीतू ने दम तोड़ दिया। अगले दिन पोस्टमार्टम के बाद भाई के शव का अंतिम संस्कार किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।