फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth reaching the agra book fair

आगरा पुस्तक मेला: इंटरनेट के दौर में भी कम नहीं हुई किताबों से दोस्ती

Sat, 23 Feb 2019 02:36 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Feb 2019 02:36 PM IST
विज्ञापन
Youth reaching the agra book fair
पुस्तक मेला में छात्राएं

इंटरनेट की दुनिया में खोए रहने का तमगा पा चुके युवाओं का पुस्तकों से मोह कम नहीं हुआ। आगरा कॉलेज मैदान में आयोजित मेले में युवाओं की तुलनात्मक संख्या तो यही दिखाती है। मेले में सभी उम्र के लोग पहुंच रहे हैं और इनमें युवाओं की संख्या अच्छी खासी है। पसंदीदा लेखकों के उपन्यास, कहानी संग्रह और जीवनी खरीदने में युवा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। 

विज्ञापन


18 फरवरी से शुरू हुए पुस्तक मेले में विभिन्न प्रकाशन की 47 स्टॉल हैं। दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, गुजरात समेत देशभर से पुस्तक विक्रेता आए हैं। धार्मिक, साहित्य, इतिहास, कहानी, रहस्य, जीवनी, बाल साहित्य समेत अन्य तमाम विषयों पर आधारित एक लाख से अधिक पुस्तकें मेले में प्रदर्शित हैं। 
विज्ञापन


पुस्तक मेले के संयोजक मनोज सिंह चंदेल बताते हैं कि युवा अपनी पसंदीदा पुस्तक खरीदने आ रहे हैं। सबसे ज्यादा जीवनी, इतिहास, कहानी और उपन्यास पर ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। भारतीय इतिहास को बताने वाली पुस्तकों को भी युवा वर्ग खरीद रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा वासियों की पसंद मुंशी प्रेमचंद 

पुस्तक मेले के अभी तक के आंकड़े बताते हैं कि मुंशी प्रेमचंद का साहित्य आगरा वासियों की पहली पसंद है। पुस्तक मेले में मुंशी प्रेमचंद की किताबें सबसे अधिक खरीदी गई हैं। इसके बाद स्वामी विवेकानंद की जीवनी, रामधारी सिंह दिनकर, राहुल सांकृत्यायन की पुस्तकें आती हैं। 

युवाओं में बांग्लादेश की चर्चित लेखिका तस्लीमा नसरीन की पुस्तक बेशर्म भी बड़ा आकर्षण है। इसकी काफी प्रतियां बिक चुकी हैं। पुस्तक को लेखिका की प्रसिद्ध कृति लज्जा का दूसरा भाग कहा जा रहा है। 

मुफ्त मिल रहीं ये दो पुस्तकें

पुस्तक मेले में प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेले पर भी साहित्य है। शासन की ओर से ‘चलो कुंभ’ पुस्तक का पाठकों को निशुल्क वितरण किया जा रहा है। इसमें कुंभ के विहंगम दृश्य के अलावा कुंभ की संपूर्ण जानकारी भी है। ‘नया भारत’ पुस्तक भी पाठकों को मुफ्त दी जा रही है। अन्य पुस्तकों पर 10 से 50 फीसदी तक छूट है। कुछ पुस्तकों पर छूट के साथ ही उपहार भी हैं।

20 रुपये से साढ़े सात हजार तक की पुस्तक

पुस्तक मेले में 20 रुपये से लेकर साढ़े सात हजार रुपये कीमत तक की पुस्तक है। साहित्य की हर विधा गीत, कविता, कहानी, जीवनी, उपन्यास आदि पर पुस्तकें हैं। कई चर्चित लेखकों की पुस्तकों का पूरा सेट भी है। 
 
पुस्तक मेले में बाल साहित्य भी खूब बिक रहा है। बच्चों को अधिक चित्रों वाली पुस्तकें पसंद आ रही हैं। इनमें कहानी, कविताएं, गीत की सर्वाधिक बिक्री हुई है। मेले में परिवार के साथ बड़ी संख्या में बच्चे पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed