{"_id":"575db1804f1c1ba43f11bd51","slug":"youth-need-hard-work-for-success","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करें युवा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करें युवा’
अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 13 Jun 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
साक्ष्ाी महाराज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखबार बेचने वाला जब मिसाइल मैन बन सकता है तो हमारे समाज के युवा भी बहुत कुछ बन सकते हैं, बस जरूरत है लगन और मेहनत की। यह बात सांसद साक्षी महाराज ने रविवार को पंचकुइयां स्थित जीआईसी मैदान में कही। वह लोधी युवा महासम्मेलन में शिरकत करने आए थे। इस दौरान उन्होंने समाज के मेधावियों को सम्मानित भी किया।
उन्होंने समाज के युवाओं से संगठित होने और लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करने की बात कही। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत अखिल भारतीय लोधी युवा महासम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद लोधी ने अवंती बाई लोधी और स्व. ब्रह्मनंद की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में आए आईएएस और पीसीएस अधिकारियों से प्रेरणा प्राप्त कर युवा विभिन्न क्षेत्रों में अपना भविष्य बना सकते हैं। कार्यक्रम में मेधावियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मिश्रीलाल राजपूत ने कहा कि सम्मेलन पूर्णत: गैर राजनैतिक है। कार्यक्रम को राज्यमंत्री डा. राजीव लोधी, पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, हैदराबाद से विधायक टी. राजा लोधी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में देशभर से प्रशासनिक पदों पर कार्यरत समाज के लोगों ने भाग लिया।
पीतम सिंह लोधी, डा. सुनील राजपूत, बाल कलाकार नवनीत लोधी, विपिन लोधी, आईएएस नरेंद्र बहादुर राजपूत, आईएएस अजीत लोधी, आईआरएस आम्रपाल लोधी, आईपीएस करन सिंह, मोहन सिंह लोधी (पार्षद) आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
275 मेधावी बेटियों का सम्मान किया
सेवा आगरा और महाकाली धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से रविवार को संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय, बल्केश्वर में 275 मेधावी बेटियों का सम्मान किया गया। इसमें वे छात्राएं थीं, जिन्होंने विभिन्न बोर्ड के स्कूलों से इंटरमीडिएट की परीक्षा 70 फीसदी से अधिक अंकों से उत्तीर्ण की।
संस्था के अभियान ‘पढ़ेगी बेटी तो बढ़ेगी बेटी’ के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि अपर आयकर आयुक्त राधारानी शर्मा ने कहा कि जहां नारियों की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। उन्होंने सभी छात्राआें को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया। कार्यक्रम में पहुंची दिव्यांग छात्रा प्रियंका को सेवा आगरा के अध्यक्ष मुरारी लाल गोयल ने पढ़ाने की जिम्मेदारी ली। दोनों संस्थाएं प्रियंका जब तक पढ़ेंगी, उसे छात्रवृत्ति देंगे। प्रियंका को उसके पिता पीठ पर लादकर ले आए थे। मुरारी लाल गोयल ने अभिभावकों से हेलमेट पहनकर दुपहिया वाहन चलाने की अपील की। महाकाली धर्मार्थ ट्रस्ट के प्रबंधक मनमोहन चावला ने कहा कि बेटी पढ़ेगी तो दो परिवारों की लाज रखेगी। सुमन गोयल, प्रभात जैन, राजेश मल्होत्रा, डा. मोहिनी तिवारी, राजबहादुर चाहर आदि मौजूद रहे।
जाट क्षत्राणी ने किया मेधाओं का अभिनंदन
सामाजिक मूल्यों को नकार कर जिस तरह से भ्रष्टाचार ने शैक्षिक क्षेत्र में पांव पसारे हैं उससे वास्तविक मेधा स्वयं को व्यथित महसूस करती है। ऐसी परिस्थितियों में उच्च शिक्षित महिलाओं ने अपना संगठन खड़ा करके जिले के जिन मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया है उससे उनको अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। यह कहना है आगरा कालेज के पूर्व प्राचार्य डा. मुख्तार सिंह का। वे रविवार को राज गार्डन में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में उपस्थिति विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। जाट क्षत्राणी सभा के बैनर तले आयोजित समारोह की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य चौधरी यशपाल सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के असिस्टेंट डायरेक्टर राम अवतार चौधरी ने कहा कि विद्यार्थियों को अपना रुख रोजगार परख शिक्षा की ओर करना चाहिए। चौधरी राजेंद्र सिंह, हाकिम सिंह सोलंकी, आरके सिंह, देव सिंह वर्मा, राजवीर सिंह आदि ने भी विचार रखे। सभा की संस्थापक अध्यक्ष डा. हृदेश चौधरी ने कहा कि जिन प्रतिभाओं को सम्मान मिला है वे अपने माता पिता और समाज की आकांक्षाओं पर खरे उतरने का प्रयास करें। बबिता चौहान, प्रीती फौजदार, अनीता चौधरी, सुनीता सिंह, चंद्रावती नरवार आदि मौजूद रहीं।